रायपुर/बिलासपुर, 18/2025
छत्तीसगढ़ : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य ईडी की हिरासत में विशेष कोर्ट में पेश… नेता प्रतिपक्ष महंत सहित कांग्रेस के कई विधायक पहुंचे कोर्ट…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की, जहां चैतन्य अपने पिता के साथ रहते हैं। छापेमारी के दौरान ईडी ने चैतन्य को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें रायपुर स्थित ईडी कार्यालय ले जाया गया। जहां ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया है।
भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए की जा रही है और उनका बेटा चैतन्य बघेल निर्दोष है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे का जन्मदिन होने के बावजूद ईडी ने छापेमारी की, जो कि एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों और नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
चैतन्य बघेल को रायपुर ईडी कार्यालय ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। भूपेश बघेल के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी इस मुद्दे पर हंगामा हुआ और कांग्रेस नेताओं ने सदन से वॉकआउट किया ।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर कोर्ट से रवाना हो गए, जहां वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने बस इतना कहा कि कोर्ट का अभी लंच है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और कई कांग्रेस विधायक उनके साथ थे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पार्टी के नेता साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चरणदास महंत के साथ कांग्रेस के कई विधायक कोर्ट पहुंचे थे, जो पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
