मनेंद्रगढ़/बिलासपुर, 29/2025
छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न, भागवत प्रसाद कश्यप बने नए प्रांताध्यक्ष… आलोक तिवारी, ब्रजेश राजपूत प्रांतीय संघ में…
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन मनेंद्रगढ़ जिला के नई लेदरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आगामी तीन वर्षों के लिए नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष भागवत प्रसाद कश्यप ने अपनी नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की।
सम्मेलन में ज्योतिष सर्वे (जांजगीर-चांपा) को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, जबकि आलोक तिवारी, अंबिका ध्रुव, मुरली मनोहर वर्मा (रायपुर), भागचंद कश्यप (बस्तर), रत्नेश सिंह भदौरिया (दुर्ग), और मोतीलाल ठाकुर (सूरजपुर) को उप-प्रांताध्यक्ष बनाया गया।
सतीश चंद्राकर (कबीरधाम) को महामंत्री और रंजीत जागड़े (जांजगीर), योगेश गुप्ता (कोरिया), लोकेश कुमार साहू (रायपुर) को सह-सचिव नियुक्त किया गया। मतेनु साहू (बेमेतरा) संगठन मंत्री बने, जबकि प्रवक्ता की जिम्मेदारी वीरेंद्र बैस (धमतरी) को सौंपी गई। प्रमोद रंडन (बिलासपुर) को कोषाध्यक्ष चुना गया।

प्रचार मंत्री के रूप में यशवंत देवांगन (बालोद), संदीप पांडे, प्रशांत ठाकुर (कबीरधाम), शिवलाल भगत (कोरबा), खोगेंद्र सलाम (कोंडागांव), और लिमदेव मंडावी (एक्का) को जिम्मेदारी दी गई।
संयोजकगण में बृजेश राजपूत (बिलासपुर), निलेश राय (अंबिकापुर) और संतोष साहू (रायगढ़) शामिल हैं।
संरक्षकगण के रूप में नरेंद्र पांडे (रायपुर) और रामनिवास पटेल (रायगढ़) का चयन हुआ। निर्वाचित पदाधिकारी में सचिन निर्मल साहू (कबीरधाम) भी सम्मिलित हैं।

प्रदेश के पाँच संभागों से संभागीय अध्यक्षों की घोषणा भी की गई, जिनमें
बिलासपुर संभाग से उमेश पटेल (सक्ति)
रायपुर से भावेश वर्मा (बलौदाबाजार)
सरगुजा से प्रवीण तिर्की (जशपुर)
बस्तर से ओमप्रकाश चंदेल (बस्तर)
दुर्ग से प्रदीप मिश्रा (खैरागढ़) शामिल हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही नई टीम का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही राज्य में पटवारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु रणनीति बनाकर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
