बिलासपुर, जुलाई, 31/2025
नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपी शिक्षक को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक के विरुद्ध नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आने के बाद सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 24 अप्रैल 2025 को विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा थाना सकरी में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस रिपोर्ट में विद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा शिक्षक राम मूरत कौशिक बिलासपुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर, के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं अनुचित यौन व्यवहार किए जाने की गंभीर शिकायत की गई थी।
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित छात्राओं के कथनों के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध थाना सकरी में दिनांक 24.04.2025 को संबंधित धाराओं के अंतर्गत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध दर्ज होने के पश्चात आरोपी राम मूरत कौशिक लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 30.07.2025 को विशेष सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए आरोपी को सकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल, बिलासपुर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है एवं पीड़ित छात्राओं को समुचित कानूनी सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
