रेल मजदूर यूनियन के दीपावली मिलन में शामिल हुए नगर विधायक…. जनता और रेल कर्मचारी दोनो नाराज़ है मोदी सरकार से – – – शैलेष पाण्डेय…
बिलासपुर, नवंबर, 15/2022
रविवार को को रेलवे क्षेत्र के बंगला यार्ड स्थित रेल मजदूर यूनियन के कार्यालय में यूनियन का दीपावली मिलन समारोह में नगर विधायक शैलेष पांडेय शामिल हुए साथ ही नागपुर, रायपुर एवम बिलासपुर डिविजन के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेता नागेश्वर मिश्र विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी शिवा मिश्रा, पार्षद साई भास्कर शामिल हुए। सबसे पहले संगठन के दिवंगत लोगों की स्मृति में निर्मित शहीद वेदी में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक शैलेष पांडेय ने केंद सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर प्रहार करते हुए ट्रेनों के रद्द होने से से यात्रियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा उठाते हुए देश में बढ़ रही महंगाई एवं भाजपा शासित प्रदेशों में महिला सुरक्षा का जिक्र किया उन्होंने केंद्र की दमनात्मक नीति के खिलाफ रेलवे कर्मचारियों के संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर मिश्र ने वर्तमान समय को केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश के लिए संकट काल बताते हुए रेल मजदूर यूनियन के साथियों के साथ उनके बीच रह कर अपनी अंतिम सांस तक कार्य करने की इच्छा जताई।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्र ने संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार के रवैए को कर्मचारी विरोधी कहा और देश के रेल तंत्र को बचाने एवम देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिऐ मजबूती से काम करने का आवाहन किया।

संगठन के महासचिव रिजवान ने संगठन की स्थापना उद्देश्यों कर्मचारी हित में किए गए आंदोलनो पीआर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी साथियों से आगामी संघर्ष हेतु तैयार रहने कहा।
पार्षद साई भास्कर ने उपस्थित सभी साथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नागेश्वर मिश्रा, एम ए रिजवान, तापस सेन, मो अली इमरान, सुशिल उईके, जगदीश बंजारे, वाई आर राव सहित बड़ी संख्या में यूनियन के लोग शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
