विजय संकल्प के साथ परिवर्तन यात्रा का संगम 30 को… प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शंखनाद…
प्रचंड वेग से चल रही है परिवर्तन की आंधी- साव…
परिवर्तन यात्रा ने 87 विधानसभाओ में 50 लाख लोगो से संपर्क साधा :अरुण साव
बिलासपुर, सितंबर, 29/2023
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन संकल्प रैली के सभा स्थल साइंस कॉलेज मैदान में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन की हवा परिवर्तन के प्रचंड वेग में बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित है। यह परिवर्तन इसलिए होना आवश्यक है क्योंकि प्रदेश की जनता का हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से बुरी तरह त्रस्त है। घोटाला और माफिया की सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के दोनों छोर से परिवर्तन यात्रा निकाली है। इस दौरान 3 हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा तय हुई है। जिसमें 87 विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख लोगों से सीधा संपर्क हुआ है। हर जगह अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। पहली परिवर्तन यात्रा मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को आरंभ हुई। दूसरी परिवर्तन यात्रा 15 सितंबर को जशपुर से आरंभ हुई। दोनों परिवर्तन यात्राओं का संगम 30 सितंबर को बिलासपुर में होगा। जिसमें परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान चार विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया गया तथा तीन विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इसमें शामिल हुए। इस तरह छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर परिवर्तन यात्रा ने जनता के बीच संपर्क किया है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की हवा अब परिवर्तन की आंधी में बदल चुकी है। आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और भाजपा की सरकार आने वाली है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि पहली बार जी 20 का आयोजन भारत के 70 स्थानों पर हुआ। भारत के विविध प्रांतों में उसे इस विराट आयोजन में दुनिया की महाशक्तियों ने भारत की संस्कृति का परिचय प्राप्त किया। हमारी वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति ने उन्हें प्रभावित किया। पहले दिल्ली के आसपास तक ही ऐसे आयोजन होते थे। मोदी जी ने दुनिया को भारत दर्शन करा दिया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पारित होने का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रक्रिया के तहत महिला आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलेगा। कांग्रेस ने महिला आरक्षण लटकाए रखा था।
संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं परिवर्तन यात्रा प्रभारी विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व मंत्री विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, अनुराग सिहदेव, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/02/2026लिंगियाडीह विवाद पर भड़का सियासी संग्राम: सामान्य सभा के बीच गेट पर धरना, सड़क पर चक्काजाम, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन…
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
