बिलासपुर, जुलाई, 22/2025
आर्थिक नाकाबंदी के जरिए केंद्र-राज्य सरकार पर कांग्रेस का प्रहार, चरणदास महंत बोले – ये लड़ाई छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता की है…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर व ग्रामीण) द्वारा मंगलवार को पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 से 2 बजे तक आर्थिक नाकाबंदी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशेष रूप से मौजूद रहे। भारी संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी इस विरोध प्रदर्शन को एक सशक्त संदेश में तब्दील कर दी।
इस नाकाबंदी में तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा, कोटा और बिलासपुर विधानसभा से प्रदेश पदाधिकारी, जिला व शहर कांग्रेस कार्यकारिणी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित आईटी सेल, सोशल मीडिया और विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं का ध्यान रखते हुए एक-दो बार गुजरने वाली एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने तीखे तेवर दिखाए
मुख्य वक्ता चरणदास महंत ने कहा, “यह लड़ाई केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच की नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता और उसकी खनिज संपदा को बचाने की लड़ाई है।” उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वे उद्योगपतियों के हाथों राज्य को बेचने का षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिथियम, यूरेनियम, हीरा, कोयला जैसे खनिजों से भरपूर छत्तीसगढ़ के हरे-भरे जंगलों को उजाड़ा जा रहा है – पहले हसदेव अरण्य और अब तमनार जंगल। महंत ने ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “कल दो बड़ी घटनाएं हुईं – एक, उपराष्ट्रपति से रात 9 बजे दबाव में इस्तीफा लेना और दूसरी, सुप्रीम कोर्ट की ईडी पर की गई टिप्पणी। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह लोकतंत्र के बजाय तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं।”

अटल श्रीवास्तव का केंद्र सरकार पर सीधा वार
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा सरकार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वनवासी संस्कृति को नष्ट कर रही है और जंगलों की कटाई कर उन्हें बेघर कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान एक भी पेड़ नहीं काटा गया, जबकि भाजपा के सत्ता में आते ही जंगलों की कटाई शुरू कर दी गई, वो भी मुख्यमंत्री के शपथ लेने से पहले।
उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा, “2014 से 2025 तक हजारों केस बने, लेकिन केवल 63 दोषी? बाकी कैसे बच गए? क्या ईडी निष्पक्ष है?” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “लगता है अडानी का नियंत्रण प्रधानमंत्री पर है।”

विजय पांडेय ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पनामा पेपर में अभिषेक सिंह का नाम आया तो ईडी चुप क्यों है? मेडिकल घोटाले में डॉ. पुनीत गुप्ता, 429 करोड़ के सीवरेज घोटाले, प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में भाजपा नेताओं के नाम क्यों नहीं जांचे जा रहे? उन्होंने कहा कि ईडी सिर्फ राजनीतिक हथियार बन गई है। उन्होंने उपराष्ट्रपति से रातों-रात इस्तीफा लेने की घटना को संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करार दिया और कहा, “लगता है आने वाला वक्त भाजपा नेताओं के लिए मुश्किल भरा होगा।”
दिलीप लहरिया बोले – भाजपा कर रही लोकतंत्र का गला घोंटना
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई को विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने पूछा, “क्या इन 11 सालों में कोई भी भाजपा नेता भ्रष्ट नहीं निकला?” उन्होंने भाजपा के पास 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का स्रोत पूछते हुए सवाल किया कि इतना पैसा कहां से आया और किस सौदे के तहत आया?
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, सियाराम कौशिक, रश्मि आशीष सिंह, छन्नी साहू, पूर्व महापौर रामशरण यादव, राजेन्द्र शुक्ला, प्रमोद नायक, आशीष सिंह, रविंद्र सिंह, महेंद्र गंगोत्री, शेख नजीरुद्दीन, पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, नसीम खान, शिल्पी तिवारी, संतोषी बघेल, प्रियंका यादव, विनय पांडेय, अनिल यादव, वसीम बख्श, मोहन श्रीवास, शंकर कश्यप, शहजादी कुरैशी, शेरू असलम, प्रशांत पांडेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्र का संचालन महेश दुबे ने किया तथा आभार व्यक्त जावेद मेमन ने किया।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
