बिलासपुर, जनवरी, 24/2025
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने महापौर पद के लिए खरीदा नामांकन… समर्थकों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट…
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अपने अपने अंदाज में अपनी दावेदारी पेश करने में लगे और नामांकन फार्म भी ले रहे है। लेकिन दोनों पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है। महापौर और पार्षदों के लिए कई नामों पर कयास लगाए जा रहे है। कुछ तो अपनी टिकट लाने का भी दावा कर रहे है। ऐसे कई नेता फार्म के चुके है और वार्डो में जनसंपर्क भी शुरू कर चुके है।
बिलासपुर में भी महापौर पद के लिए कांग्रेस बीजेपी से कई दावेदार सामने आने लगे है कांग्रेस में भी मेयर पद के लिए 5/6 नाम सामने आ चुके है। जिसमें त्रिलोक श्रीवास का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि अब तक पार्टी ने किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास अपनी तरफ से मजबूत दावेदारी पेश कर रहे है और शुक्रवार को उन्होंने महापौर पद के लिए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन फार्म खरीदा है।
कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का कहना है कि उनके उम्मीदवारी से पूरे बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में समस्त वर्गों के लोगों में उत्साह है, कांग्रेस पार्टी सहित आम जनमानस चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े, और उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि 30 वर्षों के उनके कार्यों ,पार्टी के लिए उनकी निष्ठा , योगदान और जनाधार को देखते हुए पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी ,इस अवसर पर बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत आने वाले त्रिलोक श्रीवास के सैकड़ो समर्थक, एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे , मीडिया से बातचीत के दौरान श्री त्रिलोक श्रीवास् ने कहा कि उन्हें यदि बिलासपुर की जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ,तो बिलासपुर सही अर्थों में स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ सुंदर एवं खुशहाल शहर के रूप में भारत देश के मानचित्र पर दिखेगा, और देश के प्रमुख टॉप 10 ,टॉप फाइव शहरों में बिलासपुर नगर पालिका निगम सम्मिलित रहेगा ।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
