कोरबा/दीपका, दिसंबर, 26/2024
100 वीं जयंती के अवसर पर दीपका में अटल परिसर का निर्माण… सीएम साय ने किया वर्चुअल भूमिपूजन, कहा अटल जी के आशीर्वाद से राज्य का तेजी से हो रहा विकास…
सत्यम यादव (संवाददाता) कोरबा
नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर दीपका मैदान में अटल परिसर का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साहू ने की। दोनों नेताओं ने अटल जी के योगदान और उनके विचारों को स्मरण करते हुए अटल परिसर को नगर के विकास का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल जी की 100 वीं जयंती पर लोगों को की बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक सांसद के नाते मुझे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ काम करने का मौका मिला। वे उत्कृष्ट राजनेता के साथ-साथ कवि एवं साहित्यकार भी थे। उनकी भाषण शैली एवं अदा ऐसी थी कि सभी लोग बड़े चाव से उन्हें सुना करते थे। उन्होंने हमें पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया। उनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य आज तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। देश में सड़कों का जाल एवं किसानों को क्रेडिट कार्ड की शुरूआत उनके नेतृत्व में और कार्यकाल में ही शुरू हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनकी 100 वीं जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। राजनेता के साथ ही वे उच्च कोटि के कवि एवं साहित्यकार थे। भारत के वैभव और ताकत को उन्हेांने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुलंदी तक बढ़ाया। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया। वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत की ताकत दिखाई। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी जी वादे के पक्के थे। उन्होंने वर्ष 1999 में सप्रे शाला रायपुर में की गयी घोषणा को पूरा किया और तीन करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों को अलग राज्य और पृथक पहचान दिलाई। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार अटल जी के सपने को पूरा करने का काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार से इस काम में पूरी मदद मिल रही है।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष संतोषी दीवान, पूर्व सांसद प्रत्याशी/पूर्व खाद्य आयोग मंत्री ज्योतिनंद दुबे जी, पार्षद अरुणीश तिवारी, अनुप यादव मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति जी , विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह जी , मंडल प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश शर्मा जी सहित अन्य पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
