Corona Warriors : मानव सेवा के लिए निःस्वार्थ उठते कदम, ह्यूमन हेल्पिंग फाउंडेशन ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की कर रखी है तैयार…
बिलासपुर // ह्यूमन हेल्पिंग फाउंडेशन की टीम कोरोनाकाल में लगातार जन सेवा के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वस्थ्य और सुरक्षित रहने के तरीके बताती आ रही है। पिछले दिनों टीम ह्यूमन हेल्पिंग फ़ाउंडेशन को सेंट्रल लाइब्रेरी नगर पालिक निगम बिलासपुर के बी इन्क्यूब की तरफ से एक डाक्यूमेंट्री के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान टीम ह्यूमन हेल्पिंग फ़ाउंडेशन के सदस्यों से covid 19 के दौर में किये गए प्रयास और दूसरी लहर में की गई जन सेवा के अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रम के विषय में जानकारी ली गई।

संस्था के सदस्यों से यह भी जानकारी जुटाई गई कि अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने की क्या कार्य योजना संस्था द्वारा बनाई गई है। ज्ञात हो कि कोरोनकाल में टीम ह्यूमन हेल्पिंग फाउंडेशन ने लगातार कार्य करते हुए लोगो की सेवा की और जरूरतमन्द को भोजन, चिकित्सा सेवा, मेडिसिन के अलावा अन्य जरूरत के सामानों निःशुल्क प्रदान किया। कम समय में अपने बेहतर टीम वर्क और कर्मशीलता की वजह से ह्यूमन हेल्पिंग फाउंडेशन ने अपनी अलग पहचान बनाने में काफी हद तक सफलता हासिल की है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
