पार्षद पति कर रहा अवैध प्लाटिंग… निजी भूमि पर अवैध कब्जा कर टुकडों में बेच रहे जमींन… कलेक्टर से शिकायत…
बिलासपुर/तखतपुर, मई, 03/2023
सकरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेन्ड्रा में बिल्डर द्वारा निजी भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए अवैध प्लाटिंग कर जमीन को बेचे जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता द्वारा कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए उक्त बिल्डर के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सकरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेन्ड्रा में पटवारी हल्का नंबर 42 भूमि खसरा नंबर 701/50 रकबा 0.0139 हेक्टेयर श्रीमती मधु लोधी और खसरा नंबर 701/53 रकबा 0.0139 हेक्टेयर रमेश कुमार सारथी एवं खसरा नंबर 701/54 रकबा 0.0093 हेक्टेयर ओमप्रकाश श्रीवास तथा खसरा नंबर 701/49 रकबा 0.0139 हेक्टेयर हुसैनी बेगम के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज चला आ रहा है। इसी प्रकार से उपरोक्त आवेदक की निजी भूमि से लगा हुआ सेवक राम साहू की भूमि खसरा नंबर 701/5 व0701/10 रकबा क्रमशः 0.3080 हेक्टेयर एवं रकबा 0.1420 हेक्टेयर सैयद अरसद अली की भूमि खसरा नंबर 701/9 रकबा 0.0490 हेक्टेयर लक्ष्मीनाथ साहु की भूमि खसरा नंबर 701/46 रकबा 0.2350 हेक्टेयर स्थित है और इनके भूमि से लगा हुआ शासकीय जमीन 701/4 रकबा 0.0890 हेक्टेयर हैं जहां पर हमारी भूमि स्थित है।
उक्त मामले पर शिकायतकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया है कि लक्ष्मीनाथ साहु राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है और इनकी पत्नी श्रीमती गायत्री साहु तिफरा से पार्षद भी है जिसका अनुचित लाभ उठाते हुए बल पूर्वक हमारी भूमि एवं शासकीय जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते हुए अपने आसपास के भूमि स्वामी सेवक राम साहू और सैयद अरशद अली से मिली भगत करते हुए तीनों आपस में सहमत होकर भागीदारी बनाते हुए अपनी अपनी निजी भूमि को शामिल कर अवैध प्लाटिंग कर उक्त जमीन को बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उनके द्वारा शासकीय एवं निजी जमीन पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने कहे जाने पर विवाद करता है। इससे पीड़ित श्रीमती मधु लोधी पति नारद लोधी, रमेश कुमार सारथी पिता मिठाई लाल सारथी और ओमप्रकाश श्रीवास पिता विजय कुमार श्रीवास एवं हुसैनी बेगम पति सैयद समी नकवी ने उक्त अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डर के खिलाफ कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
