नई दिल्ली/बिलासपुर, नवंबर, 10/2025
थर्राई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप… हाई अलर्ट जारी… जांच में जुटी एजेंसियां…
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आसपास खड़ी तीन अन्य कारें भी आ गईं और आग की लपटों में घिर गईं। धमाके के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों को पास के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शाम करीब 6:30 बजे हुआ धमाका…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विस्फोट शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब आसपास का इलाका हमेशा की तरह लोगों से खचाखच भरा हुआ था। ठीक सामने चांदनी चौक का इलाका है, जहां से आने-जाने वालों की भीड़ हर वक्त रहती है। इस वजह से धमाके के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर…
फायर डिपार्टमेंट को सूचना मिलते ही 7 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में तीन और गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
फॉरेंसिक और केंद्रीय एजेंसियां जुटीं जांच में…
घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और स्पेशल सेल की टीमें मौजूद हैं। केंद्रीय एजेंसियों ने भी जांच अपने हाथ में ले ली है। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

दिल्ली, मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट…
धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी के प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर CCTV फुटेज खंगाल रही है और आसपास की गाड़ियों की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
