बिलासपुर, अगस्त, 02/2025
दुकान खाली कराने 23 लाख की मांग, व्यवसायी को धमकी… पार्षद और भाई पर गंभीर आरोप…
बिलासपुर। इंदिरा विहार सरकंडा निवासी अयोध्या यादव ने स्टील फेब्रिकेशन की दुकान को लेकर कथित रूप से पार्षद अमित तिवारी और उनके भाई अभिषेक तिवारी पर 23 लाख रुपये की जबरन वसूली की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है।
अयोध्या यादव ने शिकायत में बताया कि नवंबर 2020 में उन्होंने जरहाभाठा मंदिर चौक, सुभाष कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकान किराए पर ली थी, जिसे पहले अभिषेक तिवारी चला रहे थे। बातचीत के दौरान अभिषेक तिवारी ने दुकान छोड़ने की बात कहते हुए नया अनुबंध उन्हीं के नाम पर रखने को कहा, जिस पर यादव ने विश्वास करते हुए किराया उनके माध्यम से देना जारी रखा।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि व्यवसाय बढ़ने पर अभिषेक तिवारी अपने तीन साथियों के साथ दुकान में आए और आरोप लगाया कि उनके कारण लाखों की आमदनी हो रही है। इस दौरान 23 लाख रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि पैसा नहीं देने पर झूठे केस में फंसाया जाएगा।
यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि अभिषेक तिवारी ने उन्हें कई बार उठवाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, अभिषेक तिवारी के भाई और वार्ड-32 के पार्षद अमित तिवारी पर थाना सिविल लाइन में बुलाकर दबाव बनाने और राजनीतिक संबंधों की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

परिवार दहशत में…
यादव ने कहा कि लगातार धमकियों से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है और पत्नी बच्चों को स्कूल भेजने से डरती हैं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अभिषेक तिवारी और उनके सहयोगियों की होगी।
शिकायत में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध दैहिक, मानसिक शोषण और जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
अपराध20/07/2026बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार… ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…
