बिलासपुर, सितंबर, 28/2024
खेतों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कलेक्टर ने लिया जायजा… पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बोदरी तहसील का चयन…
बोदरी तहसील के सभी 32 ग्रामों सहित जिले के कुल 54 गावों में इस बार मैनुअल तरीके से नहीं बल्कि डिजिटल तरीके से क्रॉप सर्वे ( गिरदावरी) का कार्य किया जा रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में बोदरी तहसील के गांव भटगांव हल्का नंबर 08 में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने शासन के निर्देश के अनुरूप 30 सितंबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में डिजिटल क्रॉप सर्वे हाथ में लिया गया है। कलेक्टर ने सर्वेयर से सर्वे के संबंध में जानकारी ली एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का लाइव सर्वे देखा। डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं सामान्य गिरदावरी में अंतर एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से होने वाले लाभ की जानकारी भी ली।
विदित हो कि वर्तमान में फसल की शुद्धता के साथ शत प्रतिशत गिरदावरी का कार्य करने हेतु शासन ने रीयल टाइम गिरदावारी / डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से कराई जा रही है। जिला बिलासपुर के तहसील बोदरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया गया है । जिसके 13 हल्के के कुल 32 गांव के कुल 20 हजार से अधिक खसरों का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य 11 तहसीलों के 2- 2 ग्राम मिलाकर 22 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराई जा रही है।इसमें उसी गांव के ही शिक्षित बेरोजगार युवा जैसे एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य सर्वेयर मौके में जाकर ही कर सकते हैं। इसमें सर्वे के दौरान फसल का 3 फोटो लेना भी अनिवार्य है। सर्वे की मुख्य विशेषता यह है कि इसके माध्यम से गिरदावरी में होने वाली त्रुटि व गलत प्रविष्टि को रोका जा सकता है। साथ ही फसल के प्रकार ,खेत का सिंचित, असिंचित की जानकारी एवं वास्तविक रकबा और खसरा की जानकारी प्राप्त होती है। इसके किसानों को अपने फसल को धान खरीदी केन्द्र में बेचने में भी सुविधा होगी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख मनीष साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा,तहसीलदार बोदरी संदीप साय , नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, हल्का पटवारी ,सरपंच, किसान, कोटवार एवं सर्वेयर उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
