नृत्यधारा नृत्य अकादमी की निर्देशिका आंचल पांडे की छात्राएं उड़ीसा में होने वाले लिंगराज महोत्सव में देंगी कथक की प्रस्तुति…
बिलासपुर, अप्रैल, 15/2024
ओडिशा के लिंगराज मंदिर में होने वाले लिंगराज महोत्सव में बिलासपुर की छात्राएं भी अपनी प्रस्तुति देंगी ये सभी नृत्यधारा नृत्य अकादमी की निर्देशिका आंचल पांडे की छात्राएं है।
आपको बता दे की आंचल पांडे एक अंतरराष्ट्रीय कथक एवं ओडिसी नृत्यांगना है जिन्होनें अपने कला की प्रस्तुति ना ही केवल छत्तीसगढ़ में बल्की देश विदेश में भी दी है इन्होंने भारत के अलावा मलेशिया, सिंगापुर, जापान, कोरिया, अफ्रीका, अरब, दुबई जैसे कई जगहों पर प्रस्तुति दी है। 16 अप्रैल 2024 को इनकी कथक एवं लोक की प्रस्तुति लिंगराज मंदिर में होने वाले लिंगराज महोत्सव में होना है।
इस प्रसिद्ध महोत्सव में ये समुह कथक, अर्ध शास्त्रीय एवं लोक की प्रस्तुति जिसमें गणेश वंदना के साथ शुद्ध कथक की प्रस्तुति देंगे एवं लोक में भारत के विविध राज्यों के लोक को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वी चंद्रा, श्रुति देवांगन, एंजेल साव, उदिति कौशिक, रुचि देवांगन, अनन्या साओ, आंचल पांडे के साथ अपनी टीम की प्रस्तुति देंगे।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
