बिलासपुर, जुलाई, 21/2029
बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
हिंदू संगठन ने हिंदू पहचान बताकर दुकान चलाने का लगाया आरोप, कथित वीडियो वायरल; पुलिस मामले की जांच में जुटी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा के यदुनंदन नगर में कथित ‘थूक जिहाद’ को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू संगठनों ने एक बेकरी दुकान संचालित करने वाले पिता-पुत्र पर हिंदू नाम का इस्तेमाल कर व्यवसाय करने तथा ग्राहकों के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि रेहान खान और उसके पिता ऐजाज खान हिंदू नाम का उपयोग कर बेकरी का संचालन कर रहे थे। हिंदू संगठनों का दावा है कि ऐजाज खान स्वयं को ‘आरव सिंह’ बताता था। मामले को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बेकरी का वायरल वीडियो
इस बीच घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘थूक जिहाद’ का दावा किया जा रहा है। हालांकि, Newslook.in इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस पिता पुत्र को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
हिंदू संगठन के सदस्य
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
