रायपुर, अक्टूबर, 23/2024
छत्तीसगढ़ के समाजवादी विचारक एवं हित चिंतक विषयक पुस्तक का डॉ रमन सिंह द्वारा विमोचन…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के अध्यापक डॉ सुभाष चंद्राकर द्वारा लिखित उक्त पुस्तक का आज विमोचन किया। डॉ. चंद्राकर द्वारा विमोचन समारोह में पुस्तक का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रस्तुत पुस्तक में छत्तीसगढ़ के उन महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ के आचार विचार को संवारने का कार्य किया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पुस्तक में उल्लेखित महापुरुषों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किया। उन्होंने ठाकुर प्यारेलाल सिंह पर बोलते हुए कहा कि वह स्वयं ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जीवन दर्शन से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रांत में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ठाकुर प्यारेलाल सिंह की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना की। विमोचन समारोह में डॉ अजय शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ, प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ राजेंद्र शुक्ला, डॉ अजय चंद्राकर विभाग अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर अमन झा, श्री विप्लव चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !

