बिलासपुर, फरवरी, 15/2025
प्रत्येक नए वार्ड को मिलेगी 1 करोड़ की सौगात, घर-घर तक पहुंचेगी मूलभूत सुविधाएं…
कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में कई गांवों को नगर निगम में शामिल कर 32 नए वार्ड बनाये थे। मगर इन वार्डो में रह रही जनता समस्याओं से जूझती रही । सड़क, पानी एवं बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं भी अब तक यहाँ के लोगों को नहीं मिली हैं।
नगर निगम क्षेत्र में आने वाले चार विधानसभा के मौजूदा विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और सुशांत शुक्ला ने इन वार्डों के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी और विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इन क्षेत्रों में ई-बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे इन वार्डों की शहर से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही पार्क, गार्डन, बस स्टैंड और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा, जो इन इलाक़ों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायक होगी। सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकाल में उपेक्षित रहे इन क्षेत्रों के विकास के लिए प्रत्येक वार्ड में 1 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी, जिससे लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा की सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा की प्राथमिकता हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि यहाँ पर रहने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..

