बिलासपुर, फरवरी, 17/2025
आबकारी विभाग ने पकड़ी हरियाणा की ब्रांडेड शराब… 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त…
बिलासपुर आबकारी विभाग ने हरियाणा की ब्रांडेड शराब पकड़ी है। 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब को हरियाणा के युवक से जप्त किया गया है युवक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना तोरवा अंतर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास अन्य राज्य की अंग्रेजी शराब को पकड़ा है मुखबिर से सूचना मिली थी रायगढ़ निवासी संदीप कुमार हरियाणा से शराब यहां बेचने लाया है सूचना पर आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 नग रेड लेबल तथा 02 नग बलेंडर्स प्राइड व्हिस्की कुल 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब (हरियाणा प्रांत की ) शराब बरामद की गई है आरोपी की विरुद्ध 34(1)(क),34(2),36, 59(क)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस पूरी कार्रवाई में सहा जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, निरंजन दड़सेना,आरक्षक गौरव स्वर्णकार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
