बिलासपुर, अप्रैल, 18/2026
महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार…
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर महुआ शराब के अवैध निर्माण और भंडारण का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 75 लीटर महुआ शराब और 210 किलोग्राम लहान जब्त किया गया है। मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने सबसे पहले तखतपुर थाना क्षेत्र के साल्हे कापा में दबिश दी, जहां आरोपी सोमारिन बाई (38 वर्ष), पति फूलचंद्र के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद टीम ने चकरभाठा थाना क्षेत्र के डडहा गांव में छापा मारते हुए मधुलता धुरी (40 वर्ष), पति स्व. रामगोपाल के यहां से 30 लीटर महुआ शराब के साथ 210 किलोग्राम लहान जब्त किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, अनिल पांडे, जयशंकर कमलेश तथा आरक्षक राहुल दुबे और दिशा लहरे की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
