बिलासपुर, जनवरी, 30/2025
ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई… बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और लहान…
बिलासपुर जिले में अवैध और कच्ची शराब पर लगातार कार्रवाई होने के बाद भी इस पर रोक लगा पाना मुश्किल हो रहा है कार्रवाई के बाद भी अलग अलग क्षेत्रों में महुआ शराब और लहान पकड़ी जा रही है। आज ड्राई डे पर भी आबकारी विभाग की टीम ने 14 अलग अलग जगहों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
आपको बता दे कि पंचायत चुनाव पर अवैध मदिरा के रोकथाम एवं शुष्क दिवस पर अवैध मदिरा बिक्री की रोकथाम के लिए बिलासपुर कलेक्टर के सख्त निर्देश पर आज गुरुवार को कार्रवाई की है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में पंचायत चुनाव के अवसर पर अवैध महुआ शराब निर्माण पर नियंत्रण हेतु तथा शुष्क दिवस में अवैध शराब बिक्री को रोकने हेतु वृत्त कोटा के सूदनपारा, लोकबन्ध, केंदा , वृत्त बिल्हा के अधोलिया मोहल्ला बोदरी चकरभाठा सीपत के ग्राम भिल्मी ,बिरकोना, सीपत वृत्त तखतपुर के यदुनंदन नगर वृत्त मस्तूरी के ग्राम बेल्हा के यदुनंदन नगर में अवैध महुआ शराब निर्माण,बिक्री की सूचना मिलने पर टीम ने छापा मारा है।

आबकारी ने इन पर की कार्रवाई…
निरंजन नेताम पिता स्व.वासुदेव नेताम निवासी सूदनपारा, मोहितराम बंजारे निवासी लोकबंद , सुशीला बाई प्रजापति निवासी केंदा, रामदीन लोधी निवासी बोदरी, सूरज अधोलिया पिता स्व दीप कुमार निवासी बिरकोना, सुमित यादव पिता अशोक यादव निवासी बिरकोना, सत्यम लोनिया पिता मोतीलाल लोनिया निवासी सीपत, बैजनी बाई निवासी बिरकोना, निवासी यदुनंदन नगर ।
लावारिस हालत में मिला महुआ, लहान…
ग्राम सूदनपारा थाना कोटा, भीलमीथाना सीपत ,बिरकोना थाना कोनी, बेल्हा थाना पचपेड़ी, अवधेलिया मोह्हला बोदरी चकरभाटा में कुल 380लीटर महुआ शराब बरामद किया गया एवं एवं विभिन्न स्थानों से 4254 kg महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया| मौके पर अज्ञात की विरुद्ध 34(1)(क)(च)34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया
इस प्रकार पंचायत चुनाव में मदिरा खपाने हेतु संग्रहित मदिरा को जब्त किया और लहान को पूर्णतः नष्ट किया गया।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, समीर मिश्रा, छबि पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, रमेश दुबे, नेतराम बंजारे, ऎश्वर्या मिंज एवं मुख्य आरक्षक अनिल पाण्डे, सुभाष तिवारी,जनक राम जगत,जयशंकर कमलेशआरक्षक प्रभुवन बघेल,राहुल दुबे,सिद्धार्थ श्रीवास्तव ड्राइवर संदीप खलखो,जीतेन्द्र शर्मा,ललित सिंह कृष्णा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
