ऑनलाइन सूचनाओं को जानने व झूठी खबरों को तथ्यों से बचाव को समझाया… गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम…
बिलासपुर, नवंबर, 04/2023

मीडिया साक्षरता विषय पर गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी विश्वविद्यालय, सीएमडी कॉलेज और मौलाना आजाद बीएड कॉलेज में किया गया। इस मौके पर विषय विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव प्रताप सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन सूचनाओं की बारीकी को परखने और झूठी खबरों को तथ्यों से बचाव के तरीकों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़ी ही बारीकी से समझाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अलग-अलग डिसिप्लिन के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के द्वारा झूठी और भ्रामक खबरों की पहचान कैसे किया जाए। किस तरह की सूचनाओं को जनता ग्रहण कर सकती है और किन सूचनाओं को नकारना है। इन बातों की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से दी गई।

बता दे की फैक्ट शाला समाचार और सूचना साक्षरता कार्यक्रम है, जिसे गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव इंडिया पूरे भारत के छोटे शहरों और गांव में लोगों को ऑनलाइन सूचनाओं को बारीकी से परखने और झूठी खबरों को तथ्यों से अलग करने में मदद करता है। साथ ही लोगों को जागरुक करते हुए ऑनलाइन होने वाले स्कैम धोखाधड़ी और गलत सूचनाओं से लोगों को आगाह करता है, जिससे सही और अच्छी सूचना की शुरुआत हो सके।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन11/04/2026कैदी या कंटेंट क्रिएटर ?,, सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बनी रील ने खोली पोल,, मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में वायरल रील,, जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल ?
प्रशासन11/04/2026बिलासपुर में एजुकेशन स्कैम ?,, स्कूल की दोहरी नीति उजागर,, CBSE का नाम, CG बोर्ड का काम,, जांच रिपोर्ट में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की अनुशंसा…
प्रशासन09/04/2026रेत-मुरूम की लूट: किसके इशारे पर चल रहा माफियाराज ?,, बेलतरा से कोटा तक सत्ता पर बड़े सवाल,, भाजपा जिलाध्यक्ष के इशारों से सियासी हलचल तेज,, विजय केशरवानी की चेतावनी,, अवैध खनन पर लगे तुरंत रोक,, वरना हालात होंगे भयावह..
प्रशासन06/04/2026बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,, 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित,, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ..
