• Sun. Aug 16th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

किसान धमकी मामला : मीडिया की खबरों पर पार्टी ने लिया संज्ञान… युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम को जारी हुआ नोटिस…  24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण…

किसान धमकी मामला : मीडिया की खबरों पर पार्टी ने लिया संज्ञान… युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम को जारी हुआ नोटिस… 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण…

बिलासपुर, जून, 25/2023

मोपका की जमीन मामले में यूथ कांग्रेस नेता के द्वारा किसान को धमकाने का वायरल वीडियो पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम को नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दे कि 3 दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी ट्रेन्ड कर रहा था जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरू असलम एक किसान को धमकाते नजर आ रहे है उसमें वो किसान को जिलाध्यक्ष होने की धौंस दिखाते हुए उसे उठा कर ले जाने की बात कर रहे है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कलेक्टर से की थी। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों पक्षो को बुला कर बातचीत करवाई थी। मीडिया में खबर चलने के बाद पार्टी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित जवाब मांगा है।

नोटिस में लिखा है कि 24 जून 2023 को मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुरूप आपके द्वारा बिलासपुर शहर में किसान से वर्तालाब का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे आप उक्त किसान के साथ आपत्तिजनक एवं अनुसाशनहीन भाषा का उपयोग करते नज़र आ रहे है। इस प्रकार के कृत्य संगठनात्मक अनुशासनहीनता के अंतर्गत आते हैं जिससे संगठन की छवि धूमिल होती है। अतः आप आगामी 24 घण्टों के अंतर्गत लिखित रूप से अपना स्पष्टीकरण करें की क्यूं आपके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही नही की जाएं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन,, 2 अगस्त से घर-घर अभियान,, दाम घटाने और 400 यूनिट हाफ योजना बहाल करने की मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed