• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

ऋचा जोगी के खिलाफ जाती प्रमाण पत्र मामले हुई FIR… ऋचा ने कहा झूठी FIR को कोर्ट में दूंगी चुनौती…  चुनावी समर आते ही कांग्रेस – भाजपा को होता है जोगेरिया…

ऋचा जोगी के खिलाफ जाती प्रमाण पत्र मामले हुई FIR… ऋचा ने कहा झूठी FIR को कोर्ट में दूंगी चुनौती… चुनावी समर आते ही कांग्रेस – भाजपा को होता है जोगेरिया…

बिलासपुर, नवंबर, 17/2022

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहु और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी रिचा जोगी के खिलाफ मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी जांच कराई जा सकती है।

यह पूरा मामला मुंगेली जिलें का है मरवाही उपचुनाव के लिए ऋचा जोगी को उम्मीदवार बनाया गया था। चुनाव के लिए दस्तावेज जमा किए गए थे जिसमे ऋचा जोगी की जाती प्रमाण पत्र भी जमा जो जारी किया गया था वह जरहागांव क्षेत्र के पेंड्रीडीह में रिचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। इस जारी प्रमाण पत्र को लेकर आदिवासी समाज के संत कुमार नेताम एवं कई अन्य लोगों ने राज्य स्तरीय छानबीन समिति से शिकायत की थी। जिसमे जांच में फर्जी प्रमाण पत्र होना पाया गया था। जारी प्रमाण पत्र में रिचा जोगी के स्कूली दस्तावेज के साथ-साथ उसके परिवार के जमीन खरीदी बिक्री के दस्तावेजों में आदिवासी जाति का उल्लेख नहीं है। मरवाही चुनाव के पहले उनका प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था। अब राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर मुंगेली आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावी करण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

FIR के खिलाफ ऋचा जोगी ने जारी किया बयान…

उन्होंने कहा जोगी जन अधिकार पदयात्रा के शुरू होने के बिल्कुल ठीक पहले मेरे विरुद्ध एफआईआर करना ये प्रमाणित करता है कि मुख्यमंत्री फिर एक बार जोगेरिया से ग्रसित हो गए हैं। उन्होंने कहा मेरी जाति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन उसके बाद भी बिना किसी कोर्ट आर्डर के, मेरे विरुद्ध अचानक एफआईआर करना मुझे ‘जोगी जन आधिकार पदयात्रा में भाग लेने से रोकने का प्रयास है। मैं जोगी जन अधिकार पदयात्रा की अकलतरा विधानसभा की पर्यवेक्षक हूँ। पदयात्रा की जोरशोर से हो रही तैयारी और मिल रहे जनसमर्थन से घबरा कर, मेरे विरुद्ध एफआईआर की गई है।

उन्होंने कहा कि मैं इस गौरक़ानूनी एफआईआर को कोर्ट में चैलेंज करूंगी और दूषित मानसिकता वाले हमारे जोगेरिया ग्रसित विरोधियों को यह चेतावनी देती हूँ कि मैं अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी हूँ। आपकी इन तुच्छ हथकंडों से कतई घबराने वाली नही हूँ। माँ हूँ, मेरी हिम्मत का आप मुकाबला नही कर सकते। याद रखना। जोगी जन अधिकार पदयात्रा आपकी जड़ों को हिला देगी। याद रखना।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग  महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed