शहर सरकार व कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे पूर्वमंत्री अमर… शहर की बदहाली… रेट लिस्ट…. बढ़ते अपराध को लेकर लगाए कई गंभीर आरोप… पढ़िए पूरी खबर….
बिलासपुर, जनवरी, 04/2023
बिलासपुर में 19 दिसंबर से शहर के वार्डो चल रहे भाजपा का विकास खोजो अभियान का समापन हुआ इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता ली जिसमे शहर सरकार और कांग्रेस शासन पर जमकर हमला बोला। अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और शहर की कांग्रेस सरकार ने बिलासपुर की व्यवस्था खराब कर दी है। शहर को कबाड़ बना दिया है। स्मार्ट सिटी की अवधारणा को बदरंग कर शहर की जनता के जीवन को नारकीय सा बना दिया है। उन्होंने बोला को आज ही 3 साल पूरा कर चुकी बिलासपुर की शहर सरकार के द्वारा हर काम की रेट लिस्ट बना दी गई है। मसलन नया राशन कार्ड बनाने के लिए आम जनता से 3 हजार और कब्जा प्रमाण पत्र के लिए 5 हजार रुपए इसी तरह अन्य कामों के लिए भी किसी होटल मेंनू की तरह पूरी रेट लिस्ट बना दी गई है। वार्डवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे है, मोहल्लों में साफ़ सफाई नहीं है। करोडो रूपये सफाई के नाम पर फूंके जा रहे है। फिर सड़के बदरंग सी है। जर्जर सडके लोगो के लिए अभिशाप बनी हुई है। विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली घंटो बंद रहती है। छत्तीसगढ सरकार बिजली बिल पर 50 % छूट संबंधी घोषणा छलावा साबित हो रहा है। सरकार ने सुरक्षा निधि अन्य मदो में वसूली कर जनता पर बोझ बढा कर बजट को गड़बड़ कर दिया है। बिजली बिल के नाम पर लूट खसोट मचाई जा रही है।
अमर अग्रवाल ने कहा है कि शहर की सड़कों और नालियों की मरम्मत तथा रखरखाव की चिंता छोड़ शहर सरकार के अफसर और नेता बड़े-बड़े टेंडरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इससे अफसर भी खुश रहते हैं और नेताओं का भी नया साल अच्छे से मन जाता है। बिलासपुर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि अपने 4 साल पूरे होने पर खुद का गौरव दिवस मनाने वाली सरकार के कार्यकाल में इस शहर में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। लगातार अपराध बढ़ रहे है। अपराधियों में किसी का डर नहीं है। यहां राजनीतिक संरक्षण में पल और बढ़ रहे अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कहीं भी गोली चलाने अथवा चाकूबाजी करने से जरा भी नहीं डरते। हत्या के आरोपियों की शिकायत के बाद भी उनके खिलाफ वांछित कार्यवाही नहीं की जाती। मंगलवार को पेट्रोल पंप में लूट के इरादे से किए गए गोली चलने को उन्होंने प्रशासन की ओर से बिलासपुर को नए साल की सौगात बताया। उन्होंने आगे कहा कि शहर की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों के मन में पल-पल दहशत है, लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं, तथा बिलासपुर में एक बात आम हो गयी है कि जमीन उड़ रही है, अपराधी वर्ग पूर्णतः निरंकुश हो गया है।अपराध रोकने के बजाय अपराधी को पकड़ कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है । जहां कभी बिलासपुर की पहचान शांतिपूर्ण शहर के रूप में होती थी आज वह भयग्रस्त एवं अशांत हो गया है। शहर को साफ-सुथरा बनाने व सौदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था के प्रति शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो भाजपा जनसमस्याओं को लेकर शीघ्र आंदोलन करेगी।

पूर्वमंत्री अग्रवाल आगे कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रति व्यक्ति निःशुल्क चांवल देने की घोषणा की गई है। इस योजना में भी हेराफेरी कर प्रति कार्ड केवल – किलो चावल का वितरण किया गया। इस प्रकार चांवल वितरण में भी घोटाला क इस सरकार द्वारा गरीबों के हक को छिना गया। इस अनियमितता से गरीब जनत दुखी है। नये राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। इसके लिए भी लोगों से दो-तीन हजार रूपये की अवैध वसूली कर कार्ड बनाये जा रहे हैं। इसी प्रकार भवनों के कब्जा प्रमाण पत्र के लिए 5-5 हजार रूपये की अवैध वसूली किये जा रहे हैं। बिना पैसा वसूले गरीबों के काम नहीं किये जा रहे हैं, चारों ओर लूट-खसोट मची हुई है। बिलासपुर नगरीय निकाय क्षेत्रों की दशा और दिशा ही बदल दी गई है। चारों ओर बदहाली, दुर्दशा, भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। शहर की सूरत और सिरत बदल गई है। आमजनों की अपेक्षाओं और नगर सौंदर्यीकरण पर आघात पहुंचाया जा रहा है। आमजनों की प्राथमिक आवश्यकताओं शुद्ध पेय जल, नालियों की साफ-सफाई, गली मोहल्लों में चिकनी सपाट सड़कें, सड़कों में पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था और नगर का सौंदर्यीकरण भुला कर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुर22/05/2025खेल मैदान में निगम ने लगाई गुमटियां… विरोध में उतरे खेल प्रेमी और खिलाड़ी… विधायक को सौंपा ज्ञापन…
प्रशासन22/05/2025स्कूल के पास नशे का सामान बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई, 10 दुकानों से वसूला गया जुर्माना….
अपराध22/05/2025जमीन विवाद में खूनी संघर्ष… एक की मौत… 2 संदेही पकड़ाए…
प्रशासन22/05/2025एक्साइज कमिश्नर और कलेक्टर की सख्ती के बाद जिला आबकारी की कार्रवाई… 155 लीटर कच्ची शराब जप्त… इधर ढाबों बेखौफ पिलाई जा रही शराब…
