केंद्रीय योजनाओं के लोकार्पण में केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित ना करने को लेकर भाजपा में रोष… पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा राज्य सरकार अंजाम भुगतने को तैयार रहें…
संघवाद के विपरीत विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास में राज्य सरकार कर रही अलोकतांत्रिक कार्य प्रणाली का प्रयोग :- अमर अग्रवाल…
भविष्य में केंद्रीय मंत्री को बिलासपुर में आयोजित केंद्र सरकार की योजनाओं के लोकार्पण/उद्घाटन कार्यक्रमों में आमंत्रित न करने पर राज्य सरकार अंजाम भुगतने को तैयार रहें : – अमर अग्रवाल…
बिलासपुर, मई, 17/2023
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने आज भाजपा पार्षदों एवं पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर शहर में केंद्र सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित न करने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उक्त अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहां की संघीय ढांचे की पंरपराओं को ताक पर रखकर श्रेयबाजी में माहिर प्रदेश सरकार जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के द्वारा स्मार्ट सिटी के फंड से विकास कार्यों के उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जनप्रतिनिधियों की लगातार अवहेलना की जा रही है विदित है कि स्मार्ट सिटी बिलासपुर के लिए 4000 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्य केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए राज्य सरकार के द्वारा तय हिस्सा नहीं दिए जाने के बावजूद जनआकांक्षाओ के मद्देनजर चलाई जा रही है। राज्य सरकार एवं क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए गैर प्राथमिकता आधारित विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास करवाकर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है।

सरकंडा बस स्टॉप की सरकारी जमीन पर क़ब्ज़ा को लेकर भी सौपा ज्ञापन…
अरपा पार सरकंडा में नूतन चौक के बस स्टैंड पर भी कांग्रेसियों द्वारा गलत जानकारी प्रदान कर सामान्य सभा में प्रस्ताव पास कर बस स्टैंड की जमीन पर काम्पलेक्स बनाया जा रहा है जिसको लेकर आम जन को असुविधा हो रही है इस बात को कलेक्टर से अवगत कराया गया अमर अग्रवाल ने कलेक्टर को बताया कि बिलासपुर पुराना शहर है बिना ले आउट के बने होने के कारण यहां बस स्टांप, पानी टंकी, सामुदायिक भवन सहित अन्य योजनाओं हेतु शहर के भीतर जमीन नहीं है ऐसे में सरकारी जमीनों को निजी उपयोग हेतु बेचना बिल्कुल भी उचित नहीं है और इसको लेकर हम राज्य सरकार का विरोध करते हैं।

अमर ने राज्य सरकार को दी चेतावनी…
संवाददाता से चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री छ ग शासन के आतिथ्य में कलेक्टोरेट परिसर में मल्टी लेवल पार्किंग, यातायात व्यवस्था के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, लाल बहादुर शास्त्री शाला का उनय्यन सहित करोड़ो की राशि से केंद्र राज्य प्रवर्तित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सेवाओं का लोकार्पण कराया गया लेकिन स्थानीय सांसद, केंद्रीय विभागीय मंत्री, केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों को योजनाबद्ध ढंग से कार्यक्रम से दूर रखा गया, उक्त कृत्य निंदनीय है, अलोकतांत्रिक है, भारतीय संघवाद के ढांचे के विपरीत है, भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्यों की भर्त्सना करती है एवम ज्ञापन के माध्यम से लिखित चेतावनी देती है कि इस प्रकार के कार्यकरण की पद्धति में तत्काल सुधार किया जाए अन्यथा केंद्रीय योजनाओं के उद्घाटन में ठगी जैसे कृत्यों का उग्र एवम पुरजोर विरोध किया जावेगा।
ज्ञापन सौपने हेतु पूर्व मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, पार्षद उदय मजुमदार, बंधु मौर्य, लक्ष्मी कृष्णा रजक, श्याम साहू ,दुर्गा सोनी, सुनीता मानिकपुरी,विजय यादव, सीमा राजेश दुसेजा,पुष्पा तिवारी, रंगा नादम,श्रद्धा जैन जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, चंद्र प्रकाश मिश्रा, संदीप दास,अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मी नारायण कश्यप, महर्षि वाजपेयी, दीपक सिंह, रोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
