GSS द्वारा ऐतिहासिक मानवाधिकार जन आदोलन (डोलायात्रा) की स्मृति में डोलायात्रा सम्मान सभा… आप नेता राखी बिड़लान होंगी शामिल…
बिलासपुर, अप्रैल, 26/2022
मानवाधिकार के लिए जन जागरूकता फैलाने (GSS) द्वारा (गुरुघासीदास सेवादार संघ) ऐतिहासिक मानवाधिकार जन आदोलन (डोलायात्रा) की स्मृति में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नवलपुर बेमेतरा से वाया नवागढ़ मुंगेली तक रोड शो किया जाएगा। जिसमें महिला सम्मान के प्रति (जिसमें सामंतवादी ताकतों में महिलाओं को डोली में बैठने से रोका जाना प्रचलन में था) अंधविश्वास को दूर कर समाज में समान रूप से पुरुषों के साथ महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कदम बदाएंगे।

आज भी समाज में सामंतवादी ताकते तरह-तरह के भेदभाव करते हुए खुले तौर पर हमारे देश के संविधान का उलंघन करते हुए कभी समुदाय विशेष पर घोड़ी चढ़ने पर रोक लगाते है, तो कभी मूंछ रखने पर रोक लगाते व कभी लड़की को गुलाम बनाकर जंजीरों में जकड़ने का काम आम रूप से देखा जा रहा है। इन्हीं दकियानूसी परंपराओं के खिलाफ गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) द्वारा 28 अप्रैल को भुजबल महंत के याद में और महिलाओं के सम्मान में स्वाभिमान का 15 वर्षो से डोला यात्रा निकाला जाता रहा है।
इसमें इस बार मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में दिल्ली से राखी बिड़लान (विधायक, आम आदमी पार्टी विधान सभा उपाध्यक्ष दिल्ली एवं दलित संघर्षो की आवाज) आ रही है जो रैली में शामिल होकर रैली की गरिमा बढ़ाएंगी।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर17/10/2025केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर मिला रिकार्ड तोड़ बधाई संदेश और बधाई देने के लिए लोगों का लगा रहा ताता..
प्रशासन16/10/2025दो दिनों में 8 वाहन जब्त: बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
बिलासपुर15/10/2025“सीपत फिर सुलगा! NTPC पर मुआवजा रोकने और मजदूरों के शोषण के आरोप, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी”
Uncategorized15/10/2025युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च…