तुर्काडीह और निरतू ग्राम पंचायत में मिट्टी का अवैध उत्खनन… मिट्टी चोरों ने खोद दी सरकारी जमीन… शासन को लाखो के राजस्व की चपत… अवैध उत्खनन पर नही लग पा रहा नकेल…
बिलासपुर, मई, 24/2024
जिले में अवैध खनन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रेत, मिट्टी मुरूम के अवैध उत्खनन ने माफियाओं के द्वारा किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत की मिलीभगत से सरकारी जमीन हो या निजी मिट्टी खुदाई की जा रही है माफियाओं के द्वारा खनिज विभाग को ना तो रॉयल्टी दी जा रही ना ही पर्ची कटवाई जाती है पूरी तरह से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जिस से शासन को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायत पर खनिज विभाग करवाई तो करता है पर इसे रोक पाने में पूरी तरह से नामक साबित हो रहा । अवैध उत्खनन रोकने टास्क फोर्स बनाई गई है लेकिन इसके बावजूद अवैध उत्खनन परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही।


तुर्काडीह और निरतू ग्राम पंचायत में ऐसा ही अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है जहां सरकारी जमीन पर मशीन से मिट्टी खुदाई कर वहां से लाखो रुपयों की मिट्टी चोरी कर ली गई है खनिज विभाग से बिना परमिशन लिए मिट्टी की खुदाई कर उसे बेच दिया गया है। सुबह से शाम तक यहां अवैध उत्खनन किया जाता है। लेकिन अभी तक इसकी ख़बर खनिज विभाग को नहीं लगी है। इसलिए मिट्टी चोरों के द्वारा बड़े क्षेत्र में खुदाई कर मिट्टी को बेच दिया गया है। खुदाई के बाद वहां बड़े बड़े गढ्ढे बन चुके है जो पानी भरने के बाद जान लेवा साबित हो सकते है। इसके पहले भी अवैध खुदाई से बने गढ्ढों में गिर कर कई लोगो की जाने जा चुकी है। मिट्टी चोरों को इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता उन्हें तो बस अवैध खुदाई कर अपनी जेब भरने रहती है।
तुर्काडीह और निरतू ग्राम पंचायत में अवैध मिट्टी की खुदाई चल रही है वहां आस पास के ग्रामीणों का कहना है की सुबह से शाम तक मशीन से मिट्टी निकली जाती है जिसे हाइवा और ट्रैक्टरों में भर कर बाहर भेजा जाता है दिन भर में 40/50 गाडियां मिट्टी निकाली जाती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
