बिलासपुर, जून, 05/2025
सिरगिट्टी में टीएनसी, रेरा की बिना मंजूरी के अवैध प्लाटिंग…नियमों को ताक में रख बेच रहे टुकड़ों में जमीन.. जोन कमिश्नर के नोटिस के बाद अब कार्रवाई का इंतजार…
शहर में बढ़ती अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने निगम कमिश्नर ने मोपका, खमतराई, चांटीडीह, लिंगियाडीह, बिजौर, मंगला और तिफरा क्षेत्र के 142 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए उप पंजीयक को पत्र लिखा गया है। भू स्वामियों द्वारा बिना व्यपवर्तन, बिना ले आउट प्लान के जमीन को टुकड़ों में बेचा जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए निगम द्वारा उप पंजीयक को पत्र जारी किया गया है। निगम सीमांतर्गत लगातार अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
लेकिन इसके बाद भी भूमाफियाओं में डर नहीं है अपने रसूख के दम पर भूमाफिया अवैध प्लाटिंग कर रहे है सिरगिट्टी में कांग्रेसी पार्षद कार्यालय के ठीक बाजू से लगी जमीन में रेरा, टीएनसी और निगम की बिना अनुमति लिए जमीन को टुकड़ों में बेचा जा रहा है। इसकी शिकायत जोन कमिश्नर और तहसीलदार से भी हों चुकी है उसके बाद भी भूमाफिया बेखौफ होकर अवैध प्लाटिंग कर रहा है। इस जमीन की कच्ची प्लाटिंग पर भी रोक लगाने की जरूरत है। अवैध प्लाटिंग की वजह से निगम को भवन नक्शा पास करने मे दिक्कतें आती है।

इस मामले में जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने जमीन मालिक को अवैध प्लाटिंग करने के कारण नोटिस जारी किया है। जिसकी फाइल आगे की कार्रवाई के लिए निगम कमिश्नर के पास भेजी गई है उनके आदेश के बाद अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की जाएगी।

सिरगिट्टी क्षेत्र इन दिनों अवैध प्लाटिंग का गढ़ बनता जा रहा है यहां के कई जगहों पर बेखौफ होकर भूमाफिया कच्ची प्लाटिंग कर रहे है। छोटे छोटे टुकड़ों में जमीन काट कर उन्हें महंगे दामों में बेच रहे है इससे शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। रेरा, टीएनसी बता कर झूठा प्रचार कर जमीन की बिक्री की जा रही है। इन अवैध प्लाटिंग पर न तो चौड़ी सड़के है न नालियां न गार्डन लेकिन ग्राहकों को बड़े बड़े सब्जबाग दिखा कर अवैध प्लाटिंग में जमीन की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
