• Sun. Jul 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…

बिलासपुर, जुलाई, 19/2026

विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा…

जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई भारी वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विधानसभा सत्र की कार्यवाही से लौटते ही सीधे प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले वर्षा से प्रभावित इलाकों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने जोरापारा, ड्रीम इम्पीरिया, जगदम्बा कॉलोनी, चांटीडीह, देवनंदन नगर, विजयापुरम, डबरीपारा, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर, बिजौर एवं बहतराई सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति, राहत कार्यों एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि विधानसभा सत्र के कारण वे क्षेत्र में उपस्थित नहीं हो सके थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही क्षेत्रवासियों से साझा की थी। क्षेत्र पहुंचते ही उनका पहला दायित्व प्रभावित नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानना और राहत कार्यों को गति देना रहा।

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्राकृतिक आपदा केवल एक चुनौती नहीं होती, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता, सेवा भावना और एकजुटता की भी परीक्षा होती है। बेलतरा विधानसभा का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और संकट की इस घड़ी में वे हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल जनप्रतिनिधि का दायित्व नहीं, बल्कि आजीवन संकल्प है। किसी भी प्रभावित नागरिक को स्वयं को अकेला महसूस करने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन के साथ सतत समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक समयबद्ध और प्रभावी सहायता पहुँच सके।

विधायक ने कहा कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वे स्वयं राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा जारी रखेंगे। उन्होंने नागरिकों से संयम बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए विश्वास दिलाया कि बेलतरा का कोई भी परिवार इस कठिन समय में स्वयं को अकेला नहीं पाएगा। संकट की इस घड़ी में वे प्रत्येक नागरिक के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर प्रभावित परिवार तक शीघ्र राहत पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक संयम बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती माताओं एवं जरूरतमंद परिवारों का विशेष ध्यान रखें। सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी से इस कठिन परिस्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

इस अवसर पर पश्चिम मंडल अध्यक्ष रत्नाकर (मोनू) श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम पवन कश्यप, जोन अध्यक्ष रेखा सूर्यवंशी, एमआईसी सदस्य श्रीमती रेखा ओमप्रकाश पांडेय, रुपाली अनिल गुप्ता, एल्डरमैन भगवती साहू, संतोष दुबे, मनोरमा विजय यादव, जय वाधवानी, प्रीतेश सोनी, ममता अमित मिश्रा, रानी शैलेष देवांगन, त्रिदेव रजक, कमल पटेल, दिनेश सिंह, पेशीराम जायसवाल, पंचराम साहू, सोनू सिंह, अभिषेक साव सहित जोन कमिश्नर एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed