बिलासपुर, जुलाई, 17/2026
जलभराव ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल,, प्रशासन राहत में जुटा,, कलेक्टर की लोगों से सतर्क रहने की अपील,,
कलेक्टर संजय अग्रवाल का अलर्ट, राहत-बचाव के निर्देश; आमजन से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील…
बिलासपुर। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। जिन इलाकों को जलभराव मुक्त रखने का दावा किया गया था, वहीं पहली ही तेज बारिश में सड़कें और कॉलोनियां पानी में डूब गईं। दूसरी ओर हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर स्वयं छाता लेकर पैदल शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकले। उनके साथ नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने राजस्व और नगर निगम अमले को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। जिन परिवारों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल प्रकरण तैयार कर नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत कार्य और सर्वे में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने सभी राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले को नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव वाले इलाकों और निचली बस्तियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देने को कहा गया है।
नगर निगम के दावे पहली बारिश में फेल
कुछ दिन पहले ही नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर दावा किया था कि नालों की सफाई, चौड़ीकरण और जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है तथा इस बार शहर में जलभराव की समस्या नहीं होगी। लेकिन पहली ही मूसलाधार बारिश ने इन दावों की हकीकत सामने ला दी। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे नगर निगम की तैयारियों और ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ड्रेनेज व्यवस्था हर बार क्यों विफल हो जाती है? जब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं बनेगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक हर मानसून बिलासपुरवासियों के लिए राहत नहीं, बल्कि आफत बनकर ही आता रहेगा।
कलेक्टर की आमजन से अपील..
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले स्थानों के पास न जाएं तथा उफनते नालों को पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें। पुल-पुलियों पर पानी बहने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। जर्जर या क्षतिग्रस्त मकानों में रहने से बचें। यदि किसी का मकान क्षतिग्रस्त हुआ हो या किसी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो तो तत्काल स्थानीय प्रशासन या राजस्व अमले को सूचना दें। प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जलमग्न हुए कई इलाके, SDRF की नावों से लोगों का रेस्क्यू
देर रात से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई स्थानों पर नाले उफान पर हैं और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है नाले उफान पर हैं। हालात को देखते हुए SDRF की टीम नावों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने पैदल प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट, चुनौती बरकरार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
