बिलासपुर, फरवरी, 04/2026
पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार..
जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीबी बिलासपुर ने जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार पामगढ़ श्रीमती करुणा आहेर और चोरभट्टी (उच्चभट्ठी) के पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर द्वारा पूर्व में धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया था और धान खरीदी कार्य में अनियमितता का हवाला देते हुए पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद बड़े अधिकारियों को प्रतिकूल रिपोर्ट न भेजने के एवज में 30 से 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, अतिरिक्त तहसीलदार ने अपने साथ आए पटवारी आयुष कुमार ध्रुव से अलग से बात करने को कहा, जिसके बाद पटवारी ने भी मैडम द्वारा मांगी गई रकम देने तथा अपने लिए भी कुछ राशि की व्यवस्था करने की बात कही। रिश्वत नहीं देना चाहते हुए शिकायतकर्ता ने आरोपियों को रंगेहाथ पकड़वाने का निर्णय लिया।
एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जो सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। 4 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता द्वारा 35 हजार रुपये की रिश्वत राशि आरोपियों को देने के लिए भेजी गई। अतिरिक्त तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी आयुष कुमार ध्रुव ने जैसे ही रिश्वत की रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि पटवारी के कब्जे से बरामद कर ली गई।
डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसीबी द्वारा लगातार भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विभाग में यदि कोई लोकसेवक रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
