राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्मान में ‘‘बढ़ाइये एक कदम- नारी शक्ति की ओर’’ सद्भावना पैदल मार्च कार्यक्रम संपन्न… महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता अभियान… WALK FOR CAUSE पर उमड़ा विशाल जन सैलाब महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा…
सद्भावना पैदल मार्च दिग्विजय स्टेडियम से 03 किलो मीटर का पैदल मार्च प्रातः 06ः30 बजे प्रारंभ होकर कमला कॉलेज होते हुये वापस दिग्विजय स्टेडियम मे हुआ सम्पन्न… पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप एवं रोड़ सेफ्टी से संबंधित यातायात के बारे में दी गई जानकारी…
राजनांदगांव, अगस्त, 20/2022
शनिवार 20 अगस्त को आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के आदर्श व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर सद्भावना दिवस के दिन महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता को लेकर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में महिलाओं के सम्मान में ‘‘बढ़ाइये एक कदम- नारी शक्ति की ओर’’ सद्भावना पैदल मार्च राजनांदगांव पुलिस व मैवरिक फांउडेशन के द्वारा आयोजन किया गया जो प्रातः 06ः30 बजे 03 किलो मीटर मार्च दिग्विजय स्टेडियम से प्रांरभ होकर कमला कॉलेज से वापस स्टेडियम में समापन हुआ।
कार्यक्रम की शुरूआत छ.ग. राज्यकीय गीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ गीत गाकर किया गया, जिसमें 3500-4000 महिला/पुरूष/बच्चों की विशाल जन सैलाब उमड़ा, व जुम्बा डान्स में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर जम कर थिरके। उपस्थित जन समूह को महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप एवं रोड़ सेफ्टी के संबंध में यातायात के बारे में जानकारी दी गई। मैवरिक फांउडेशन, वसुधा फांउडेशन एवं अन्य एनजीओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, पद्मश्री फुलबासन यादव, बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती तेज कुवंर नेताम, राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नेहा पाण्डेय, पुपलेश कुमार, आकाश मरकाम, पद्मश्री तंवर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, सीएसपी (भापुसे) गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, तनुप्रिया ठाकुर, हेमप्रकाश नायक, अजित ओगरे, नासिर बाठी, अर्जुन कुर्रे, पुलिस मुख्यालय से एआईजी संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, दुर्ग एएसपी विश्वास चन्द्राकर, जयलाल मरकाम, डीएसपी, मोनिका ठाकुर, गुरजीत सिंह सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूल कॉलेज के छात्र/छात्राये, एनएसएस, एनसीसी, खेल संगठन के खिलाडियों, राजीव युवा मितान, स्वछता दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एवं विभिन्न संगठन व एनजीओ के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
Author Profile
Latest entries
अन्य21/06/202511वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दीपका में भव्य आयोजन… विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिक हुए शामिल…
छत्तीसगढ़19/06/202526 जून को मुख्यमंत्री के हाथों उनके आवास में सम्मानित होंगे प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी….. उपासने लोकतंत्र प्रहरी ने महाविद्यालय-विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएगी निबंध प्रतियोगिता…
अपराध19/06/2025शराब के लिए 3 युवकों ने मांगे रुपए … नहीं देने पर कर दी युवक की पिटाई…
प्रशासन18/06/2025संकल्प से सिद्ध कार्यक्रम के तहत ऊर्जा शिक्षा उद्यान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित… क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी हुए शामिल…