बिलासपुर, अगस्त, 14/2025
“13 दिन से लापता मासूम, स्कूल के जर्जर कमरे में मिला शव – हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस”
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में 31 जुलाई से लापता 13 वर्षीय बालक चिन्मय सूर्यवंशी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चिन्मय का शव गांव के ही एक सरकारी स्कूल के जर्जर पड़े कमरे में बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, चिन्मय 31 जुलाई की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।
गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने स्कूल के पुराने और जर्जर कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर चिन्मय का शव पड़ा हुआ था। शव की स्थिति से साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी मौत कई दिन पहले हुई है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे गहन पूछताछ जारी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के पीछे के कारण और आरोपी की पहचान स्पष्ट करने के लिए जांच तेज़ कर दी गई है। गांव में इस वारदात के बाद माहौल गमगीन और दहशतभरा है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
