• Sat. Apr 4th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…

बिलासपुर, अप्रैल, 04/2026

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…

बिलासपुर। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चलाए गए व्यापक जांच अभियान में 1 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 5 वाहनों को जब्त किया गया है।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उप संचालक खनिज साधन के मार्गदर्शन में 3 अप्रैल को जिले के कोटा, बेलगहना, कोनचरा, कंचनपुर, करही कच्छार, रतखंडी, रतनपुर, बिल्लिबंद, बरर और केंदा क्षेत्रों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते वाहन पकड़े गए।

कंचनपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई…

जांच के दौरान कंचनपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त किया गया। वहीं गतौरी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिल्लिबंद क्षेत्र से भी 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन…

जब्त किए गए सभी 5 वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर, कोटा थाना तथा बेलगहना और केंदा चौकियों की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में पिछले कुछ समय से अवैध खनन के मामलों में तेजी आई है, जिसे देखते हुए प्रशासन अब लगातार सख्ती बरत रहा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed