मन की बात मनोवैज्ञानिक क्रांति से सार्थक बदलावों का सशक्त माध्यम – पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल…
बिलासपुर, अप्रैल, 30/2023
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने मन की बात कार्यक्रम को भारत को जानने के लिए मनोवैज्ञानिक क्रांति का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा आने वाली पीढ़ी को हम यह बात सकेंगे कि बापू को हमने किताबों में पढ़ा,दशकों बाद इस क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी आजादी के अमृत काल में मन की बात से भारत की बात किया करते थे।उन्होंने कहा यह कार्यक्रम 30 अप्रैल, 2023 को 100 एपिसोड के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच रहा है। 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम बुजर्गो,किसानों महिलाओं,कामगारों, युवाओं आदि अनेक समूहों से सरकार के सीधे सवांद का स्तंभ बन गया है। इसने सामुदायिक भावनाओ के साथ सामूहिक कार्यों को बढ़ावा दिया है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया,जिसमे लगभग 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़ चुके हैं,22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। आज संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में भी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा समाज मे परिवर्तन लाने वाले लोगों की उपलब्धियों और सकारात्मक प्रयासों को मंच प्राप्त होता है।यह कार्यक्रम समावेशी भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

अमर अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी स्वयं मन की बात कार्यक्रम को दूसरे के गुणों को जानने और सीखने का अवसर के साथ एक पूजा,व्रत की तरह मानते है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का कहना है कि मन की बात कार्यक्रम सार्थक बदलावो के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे देशवासियों के लिए मासिक पर्व की भांति है, जिसमें सहभागिता और सकारात्मकता का उत्सव प्रेरणात्मक आंदोलन के रूप में मनाया जाता है। मन की बात कार्यक्रम से ही स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ आंदोलन, पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन, अमृत सरोवर आजादी का अमृत महोत्सव जैसे विषय जन आंदोलन बने। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने वैचारिक क्रांति से सामाजिक व्यवस्था में बदलाव का स्रोत बने मन की बात कार्यक्रम की 100 वी कड़ी की ऐतिहासिक यात्रा पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए श्रोताओं एवं देशवासियों को बधाई दी।श्री अग्रवाल पश्चिम मंडल वार्ड नंबर 1 पाटीदार भवन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम की 100 कड़ी को सुनने के लिए बूथकार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
