मस्तुरी प्रत्याशी बांधी का चुनावी दौरा जारी…
चुनावी जनसंपर्क में उमड़ रही भीड़…
बिलासपुर, अक्टूबर, 25/2023
मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरा लगातार जारी है।इसी क्रम में बांधी मंगलवार को किरारी और मानिकपुर में पहुंच कर जनसंपर्क किया। यहां व्यापारियों से भेंट कर बांधी ने कहा की आप सभी के बीच आकर मुझे लग रहा है मैं अपने परिवार के बीच आया हूं लंबे समय तक मैने मस्तूरी में क्लीनिक चलाई है आप सभी से लगातार संपर्क रहा और आप सभी के साथ से विश्वास से और मार्गदर्शन से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है की चुनाव की इस घड़ी में मेरा यह परिवार मेरे साथ साथ खड़े होकर इसे अपना चुनाव समझ कर मेरा मार्गदर्शन करते हुए मुझे इस पड़ाव को भी पार कराएंगे।

तत्पश्यात डॉ. बांधी ने मस्तुरी के मानिकपुर में व्यापक जनसंपर्क किया लोगो से भेंट कर भ्रष्ट और निरंकुश कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए, छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए आह्वाहन किया। इस दौरान विधायक बांधी राम लीला कार्यक्रम में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को विजया दशमी की शुभकामनाएं दी

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
