बिलासपुर, जुलाई, 03/2024
लोकसभा बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा की समीक्षा बैठक में भाजपा नेता पुर्व भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने भाग लिया बैठक में मस्तूरी विधानसभा के कोर कमेटी के सदस्य और चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
शिवरतन शर्मा ने विधान सभा संयोजक बी पी सिंह से विधानसभा की पूरी जानकारी ली इसके पश्चात सभी मंडलों की एक-एक करके समीक्षा की और पार्टी की स्थिति का जायजा लिया , सभी मंडल अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा की गई । इस बैठक में मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी और बिलासपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे।
बैठक में पार्टी की आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव संबंधित रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए ताकि संगठन में अनुशासन और एकजुटता बनी रहे।
डॉ. कृष्णमूर्तिबंधी ने कहा हम विपरीत परिस्थितियों में विधान सभा जीते है और 1600 से ज्यादा मतों से लीड किए।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और संगठित पार्टी है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को सहन नहीं किया जाएगा , बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सभी उपस्थित नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों में विजय हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में शिवरतन शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी सभी कठिनाइयों को पार करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक बी पी सिंह ने आभार सभी का व्यक्त किया…
बैठक मैं भाटापारा के पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा के साथ मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी बिलासपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत विधानसभा संयोजक बी पी सिंह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ राज्यवर्धन कौशिक, मंडल के महामंत्री रंजीत सिंह रामनाथ तिवारी धर्मेंद्र कोसले अजय सिंह , जिला के मंत्री एस कुमार मनहर जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या, जनपद सदस्य दुर्गा पटेल, मंडल प्रभारी संतोष मिश्रा के साथ मस्तूरी विधानसभा के कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
Uncategorized29/10/2026चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
