बिलासपुर, नवंबर, 28/2025
गुड़ी में भीषण आग का कहर : 11 केवी लाइन शॉर्ट से किसान का कोठार जलकर खाक, लाखों का धान राख,, कई घरों के उपकरण भी फुंके…
बिलासपुर/सीपत। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के चौड़ापारा में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने बड़े हादसे का रूप ले लिया। दोपहर करीब 1 बजे किसान अश्वनी साहू के कोठार में आग भड़क उठी, जिसमें 4 से 5 एकड़ फसल से निकला धान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक किसान अश्वनी साहू, पिता लक्ष्मी प्रसाद साहू, बीते गुरुवार ही अपने 10 एकड़ खेतों में से 4–5 एकड़ में कटाई कर निकला विष्णुभोग किस्म का धान कोठार में रखे थे। शुक्रवार दोपहर अचानक कोठार के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। तार टूटकर गिरे और उठी चिंगारी सीधे कोठार की करही पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने पूरे कोठार को अपनी चपेट में ले लिया।
किसान अश्वनी ने बताया कि खेती से ही उनके परिवार का भरण–पोषण होता है। आग से 4–5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल सीपत पुलिस व राजस्व अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

बिजली विभाग ने माना— 11 केवी लाइन की खराबी से फैली आग…
सीपत बिजली विभाग के जेई रंजन देवांगन ने बताया कि 11 केवी लाइन में पैनल ट्रिप नहीं आने से लाइन में खराबी आई, जिससे तीन-चार स्थानों पर कंडक्टर टूटकर गिरा और आगजनी की स्थिति बनी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू कर दिया है।
दूसरा पैरावट भी आया चपेट में— घरों के टीवी-बल्ब फुंके...
आग की लपटें पास के किसान बऊल बिंझवार के पैरावट तक पहुंचीं, जिससे वहां भी नुकसान हुआ। इसके अलावा गांव के कई घरों में बिजली की गड़बड़ी से टीवी, बल्ब और अन्य उपकरण खराब होने की शिकायतें मिली हैं। गांव में अब भी तनाव और दहशत का माहौल है।

Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
