नगर निगम उपचुनाव, भाजपा जीती… सत्ता में रहने के बाद भी नहीं जीत पाई कांग्रेस…
बिलासपुर, जनवरी, 12/2023

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड 16 विष्णु नगर के उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली, बीजेपी प्रत्याशी श्रद्धा जैन 233 वोटो से जीत दर्ज की है। कुदुदंड वार्ड 16 की पूर्व पार्षद निधि जैन की मौत के बाद यहां उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई, गुरुवार सुबह 9 बजे बर्जेस स्कूल में मतगणना प्रारंभ हुई थी, चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने बढ़त बनाकर 233 वोट से चुनाव में जीत दर्ज की प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अनिता कश्यप दूसरे नम्बर पर रही, व निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव तीसरे नम्बर रही। चौथे राउंड में भाजपा को 388, कांग्रेस को 305 व निर्दलीय को 231 वोट मिले। भाजपा को मिले कुल वोट – 1611, कांग्रेस को मिले कुल वोट – 1378, निर्दलीय को मिले कुल वोट – 945 पार्षद उपचुनाव में 3 प्रत्याशी ने नामांकन भरा था भाजपा से श्रद्धा जैन, कांग्रेस से अनीता कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शैल यादव चुनावी मैदान में खड़ी थी।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
