• Thu. Oct 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर… यंग बिलासपुर सिटी क्लब (YBCC) का भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने किया शुभारंभ…

नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर… यंग बिलासपुर सिटी क्लब (YBCC) का भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने किया शुभारंभ…

बिलासपुर, अक्टूबर, 09/2023

बिलासपुर की दुर्दशा पर सालों से लगातार आवाज़ उठाते आ रहे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा रविवार 8 अक्टूबर को बिलासपुर का भविष्य कही जाने वाले युवाओं के हित व युवा उन्नति हेतु बने क्लब “नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर” का शुभारंभ किया गया, इस क्लब को बिलासपुर से भरपूर प्यार और आशीर्वाद प्राप्त हुआ परिणामस्वरूप महज 10 दिनों में ही 100 से भी ज्यादा यंग बिलासपुर सिटी क्लब की शुरुआत हो चुकी है और इन क्लबों के माध्यम से 15000 से भी अधिक लोग बिलासपुर की इस युवा मुहिम से जुड़ चुके है “नवा बिलासपुर युवा बिलासपुर” मुहिम के अंतर्गत बिलासपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में 4 यंग बिलासपुर सिटी क्लब खोले जायेंगे जिसमें कम से कम 1 महिला का क्लब में शामिल होना अनिवार्य है।

यंग बिलासपुर सिटी क्लब्स (YBCC) के उद्देश्य…

⦁ युवाओं के साथ मिलकर बिलासपुर शहर को उन्नति की ओर लेकर जाने की नींव रखना
⦁ बिलासपुर शहर के युवाओं को अपने शहर के विकास और नवनिर्माण में योगदान का अवसर प्रदान करना
⦁ युवाओं को जमीनी स्तर पर काम करने का मौका देकर उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक तौर पर अपनी पहचान बनाने में सहायता करना
⦁ समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जरूरी विषयों के प्रति जागरूकता फैलाना ताकि इन कार्यों को अधिक महत्व और गति मिल सके
⦁ YBCC समाज और सरकार के बीच एक ब्रिज की तरह काम करेगा, ताकि लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिल सके.

यंग बिलासपुर सिटी क्लब्स (YBCC) से जुड़ने का लाभ…

⦁ युवाओं को अपने शहर के विकास में योगदान का अवसर
⦁ अपने नेतृत्व कौशल को निखारने का अवसर
⦁ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में योगदान

यंग बिलासपुर सिटी क्लब्स (YBCC) के कार्य…

⦁ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना
⦁ सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यों का आयोजन एवं खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना
⦁ शहर के विकास के लिए समस्याओं को एकत्रित करना और सुझाव पर कार्य करना

जोर शोर व उत्साह से भरपूर युवा क्लब के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब के अध्यक्ष पदाधिकारीगण व सदस्य सहित लगभग 500 लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि यंग बिलासपुर सिटी क्लब के युवा अपने वार्डो में खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेवा का संकल्प लेकर इस मुहिम से जुड़ रहे है, ये हमारा बिलासपुर है और मुझे अपना बड़ा भाई समझने वालों के आग्रह पर मैं यहां उपस्थित हूं तरुणाई सकारात्मक दिशा में बदलाव चाहते है,ये नया सोच नया बिलासपुर के युवा है बिलासपुर की बदहाली दूर करने हम सब मिलकर परिवर्तन करेंगे।
श्री अग्रवाल ने कहा की आज हमारा शहर नशे के गिरफ्त में फंस चुकी है और ये क्लब उन युवाओं के लिए एक वरदान है,क्योंकि इसके माध्यम से युवा खेलकूद, सांस्कृतिक क्रियाकलापों से जुड़कर एक बेहतर बिलासपुर का सपना पूरा कर पाएंगे

इस दौरान क्लबों के अध्यक्ष,शंकर दास मानिकपुरी राहुल गुप्ता , मानस उईके,दीपक सिंह, शुभम रजक, आकांक्षा दुबे, सरिता भोई, नेहा खेत्रपाल, अभिषेक ठाकुर, फरहान सिद्दीकी, शाहिना खान, विपिन यादव,निकिता कुर्रे आदि समेत सभी क्लबों के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, क्लब के सदस्य व बिलासपुरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक बिलासपुर विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed