अखिल भारतीय संत समिति की नई कार्यकारिणी गठित… समाज में धर्म आचरण जागरूकता में कमी,संतो द्वारा बढ़ाने का होगा कार्य… साधु संतों का बनेगा आई कार्ड.. फर्जी और ठग नहीं कर पाएंगे साधु संतों का नाम बदनाम..
बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2022
पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में साधु के भेष में घूम रहे कुछ लोगों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है, इसे लेकर आज अखिल भारतीय संत समिति बिलासपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया और महामंडलेश्वर द्वारा बताया गया कि.. आगामी कुछ दिनों में साधु संतों का आई कार्ड बनाया जाएगा ताकि किसी भी व्यक्ति द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार ना किया जा सके इसके अलावा साधु संत के भेष में घूमने वाले फर्जी लोगों और ठगों की पहचान हो पाएगी, अखिल भारतीय संत समिति द्वारा छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

जिसमें अध्यक्ष के रूप में महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास को अध्यक्ष बनाया गया है नई कार्यकारिणी द्वारा आज जानकारी देते हुए बताया गया कि.. समाज में आप धर्म आचरण को लेकर जागरूकता में कमी आई है लेकिन अब संतो द्वारा इसे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा इसके अलावा आश्रमों का अधिक से अधिक उपयोग आमजन के लिए किया जाए इसके लिए भी कार्ययोजना बनाई जाएगी, सनातन धर्म में पुरातन काल से ही गुरुकुल की परंपरा चलती आ रही है जहां शिक्षा और दीक्षा से समाज को नई दिशा देने वाले छात्रों को मार्ग दिखाया जाता है उसकी भी बढ़ोतरी आश्रमों में की जाएगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
