कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव सामाज आकर्षक झांकी और छत्तीसगढ़ी कलाकारो के साथ निकालेगा भव्य शोभायात्रा…
बिलासपुर, अगस्त, 21/2023
बिलासपुर में हर वर्ष यादव समाज के द्वारा कृष्ण जन्माष्ठमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी किये जाते है। इस बार भी यादव समाज ने शोभायात्रा निकलनव का फैसला किया है।

इसके लिए समाज के द्वारा रविवार को यादव भवन में कृष्णधाम में समाज की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 6 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी इसके लिए सर्वसम्मति से समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय लिया है। यह शोभायात्रा 6 सितम्बर को लालबहादुर से देवकीनन्दन चौक तक निकाली जाएगी और समाप्ति लखीराम आडीटोरियम में किया जाएगा। इस बार शोभायात्रा में आकर्षक झांकी, राउत नाचा, सुआ नृत्य, राधा कृष्ण की जीवंत झांकी और कर्मा नृत्य भी रहेगा । इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कलाकार और फेमस युट्यूबर हिमांशी यादव और किशन यादव भी शोभायात्रा में शामिल होंगे।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
