• Thu. Sep 3rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

हिंदू नववर्ष पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया श्रीराम उत्सव… पेंड्रा नगर के नागरिक हुए शामिल…

हिंदू नववर्ष पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया श्रीराम उत्सव… पेंड्रा नगर के नागरिक हुए शामिल…

पेंड्रा/ बिलासपुर, 11/2024

हिंदू नव वर्ष पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा श्री राम उत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पेंड्रा नगर के विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित बरम बाबा चौरा में 50वां हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी और पेंड्रा नगर के गणमान्य नागरिक और राम भक्त उपस्थित थे। हिंदू नववर्ष के अवसर पर योगेश केशरवानी और उनके परिवार के द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा कि जब चैत्र नवरात्र शुरू होते हैं तभी से हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है। इस नवरात्र को हम रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वामी प्रपन्नाचार्य कामता महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने से ही जीवन का उद्धार संभव है, इसलिए हम सभी भगवान राम के आदर्श को जीवन में उतार लें और सुखी जीवन जीते रहें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार,कोषाध्यक्ष आनंद साहू, प्रियल द्विवेदी, बजरंगदल जिला संयोजक सागर पटेल, प्रकाश साहू, जिला सह संयोजक विनय पांडे, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका वैशाली पांडे, जिला सहसंयोजिका मीनू पांडे, संतोषी साहू, पंडित श्रीधर उरमलिया, मोहनिशंकर तिवारी, समयलाल मिश्रा, ओम प्रकाश बलभद्रे, कंचन सिंह, आशीष पांडेय, अनुराग पांडेय, देवांश तिवारी, भूपेंद्र चौधरी, नवीन विश्वकर्मा, नवीन पांडेय, राजा कश्यप, विमल, घनश्याम साहू, शनि पटेल, सुजीत यादव, शुभम,ईश्वर सारथी, राहुल, दीपक पटेल, ओम गुप्ता, मुख्य रूप से शामिल रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed