• Sat. Aug 15th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति की अंतिम महा बैठक श्री राम मंदिर में संपन्न…. महाआरती और भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन…  पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर तिलक नगर हनुमान मंदिर में होगा समापन…

हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति की अंतिम महा बैठक श्री राम मंदिर में संपन्न…. महाआरती और भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन…  पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर तिलक नगर हनुमान मंदिर में होगा समापन…

बिलासपुर, अप्रैल, 06/2024

हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की कार्य विस्तार एवं कार्य विभाजन के रूपरेखा तैयार करने के लिए अंतिम महाबैठक राम मंदिर के प्रांगण में रखी गई थी।  इस बैठक में नगर के सभी धर्म प्रेमी भक्तजन समाज सेवी मातृ शक्तियां बैठक में उपस्थित हुई। बैठक में निर्णय लियाभ्या है की शोभा यात्रा के संपूर्ण मार्ग को भगवामय किया जाएगा एवं हर चौक चौराहे को बड़े ही भव्य एवं दिव्य रूप से सजाया जाना है।

शोभा यात्रा में पंथी नृत्य कर्म नृत्य ढोल ताशे बैंड भगवान की सुसज्जित झांकी उड़ीसा की प्रसिद्ध झांकी एवं प्रयागराज से संजीव हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी और शोभा यात्रा अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रही है इसलिए समापन स्थल तिलक नगर हनुमान जी की महाआरती के पश्चात प्रभु श्री राम जी के चित्रों का वर्णन संगीत में रूप से जबलपुर से आकर विशेष दल करेगा साथ ही साथ विक्रमदित्य के महत्व के बारे में भी नगर के लोगों को अवगत कराया जाएगा।

इस वर्ष समाज प्रमुखों का पुरोहितों के द्वारा श्रीफल देकर सम्मान भी किया जाएगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि बचे हुए शेष दिनों में व्यक्तिगत रूप से भी घर-घर जाकर लोगों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया जाएगा और अपने घरों में संध्याकालीन पांच दीपक जलाएं एवं घर में एक भागवत ध्वज फहराने का भी आग्रह निवेदन किया जाएगा। तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के पश्चात भोग प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा विशेष व्रतधारी के लिए फलहारी की भी व्यवस्था रखी गई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed