बिलासपुर, जुलाई, 19/2025
हाइवे पर रील बना रौब दिखाने वाले रईसजादों पर महज चालानी कार्रवाई… लग्जरी गाड़ियाँ खड़ी कर किया ट्रैफिक जाम… वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कटा चालान…
सोशल मीडिया पर पहचान बनाने और स्टाइल दिखाने की होड़ अब कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में सामने आया, जहां जहां कुछ रईसजादों ने हाईवे पर अपनी लग्जरी गाड़ियाँ रोककर न केवल ट्रैफिक जाम किया, बल्कि उसके बीच रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह हरकत न केवल खतरनाक थी, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के खुलेआम उल्लंघन का उदाहरण भी बनी।
शहर में हाईवे पर लग्जरी गाड़ियाँ खड़ी कर रील बनाने वाले रईसजादों पर पुलिस ने सिर्फ मामूली चालानी कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 6 गाड़ियों पर प्रति वाहन 2-2 हजार रुपये का चालान कर कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना तो वसूला, लेकिन ना तो किसी गाड़ी को जप्त किया गया और ना ही किसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ये युवा हाईवे पर गाड़ियाँ रोककर रील बना रहे थे, जिससे वहां ट्रैफिक बाधित हुआ। यह सीधा कानून व्यवस्था का उल्लंघन है और सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक। इसके बावजूद पुलिस की ओर से सिर्फ जुर्माने तक ही कार्रवाई सीमित रहना सवालों के घेरे में है।

‘रील का क्रेज’ बन रहा कानून के लिए खतरा…
आज के समय में रील और सोशल मीडिया की लोकप्रियता युवाओं को वास्तविकता से दूर कर रही है। पब्लिक प्लेस पर स्टंट, ट्रैफिक रुकवाकर डांस, या लग्जरी गाड़ियों की नुमाइश ये सब अब आम होते जा रहे हैं। इन गतिविधियों से न केवल आम जनता को परेशानी होती है बल्कि सड़क हादसों की संभावनाएं भी कई गुना बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों और आम नागरिकों का मानना है कि सिर्फ चालान काटकर चेतावनी देना पर्याप्त नहीं है। सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में युवा कानून ताक पर रखकर स्टंट और वीडियो शूट कर रहे हैं, जिससे न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि हादसों की आशंका भी बढ़ रही है।
बिलासपुर की यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि कैसे सोशल मीडिया का जुनून कानून और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। आवश्यकता है कि ऐसे मामलों में पुलिस महज औपचारिक कार्रवाई न करे, बल्कि एक सख्त उदाहरण पेश करे ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
