पंडित राहुल गांधी, मंत्री जी ने क्यों कहा ऐसा … राज को राज रहने दो… चुनाव के बाद खुलासे पर कह गए कुछ… देखिए वीडियो…
बिलासपुर, दिसंबर, 04/2022
छत्तीसगढ के खाद्यमंत्री अमरजीत भगत रविवार को रसोइया संघ के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे छत्तीसगढ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी बोल कर संबोधित किया उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शुरू से हिंदुत्व के तरफ झुकाव रहा हैं वे भगवान को मानने वाले परिवार से है और खुद भी मानते है। मंत्री ने कहा राहुल गांधी और उनका परिवार शुरू से ही पूजा-पाठ को मानने वाला परिवार है ।
मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान आया है । मंत्री अमरजीत भगत ने राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी कह कर आज संबोधित करते हुए कहा कि राहुल और उनका परिवार शुरू से ही पूजा पाठ वाला परिवार है । मंत्री अमरजीत भगत ने राहुल गांधी के हिंदुत्व के तरफ झुकाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पंडित राहुल गांधी कहकर संबोधित किया । इसके अलावा किसी खुलासे की घोषणा करने के प्रश्न पर जवाब देते मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि फिलहाल समय नहीं आया है,अभी राज को राज ही रहने दो ।
ऐसा कयास लगाया जा रह है कि मंत्री अमरजीत भगत भानुप्रतापपुर के बीजेपी प्रत्याशी के संदर्भ में आनेवाले दिनों में कुछ खुलासा कर सकते हैं । ईडी के छापेमारी के संदर्भ में प्रश्न का जवाब देते अमरजीत भगत ने कहा कि यह केंद्र के इशारे पर करवाया जा रहा है,यह भारतीय प्रजातंत्र के लिए खतरा है । मंत्री अमरजीत भगत ने भानुप्रतापपुर बीजेपी प्रत्याशी पर हमलावर अंदाज में कहा कि जो अपराधी होता है वो ऊंची आवाज में बोलता है,लेकिन वो डरा होता है ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
