बिलासपुर, नवंबर, 13/2024
पीएम मोदी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का किया शुभारंभ… लोगों को मिलेगी सस्ती दवाईयां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार 13 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिलासपुर स्टेशन परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषिधि केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया | इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी । यह कदम जनहित में एक महत्वपूर्ण प्रयास है जो समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करेगा।

इस अवसर पर बिलासपुर स्टेशन परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में विधायक धरम लाल कौशिक, मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय सहित, रेलवे के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड के बच्चों ने स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने के लिए नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त, स्कूली बच्चों द्वारा लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने समस्त दर्शकों का मन मोह लिया और सांस्कृतिक समृद्धि का परिचय दिया। विधायक धरम लाल कौशिक ने अपने सम्बोधन में इस सुविधा की तारीफ की तथा प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के शुभारंभ से न केवल स्थानीय लोगों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति का प्रतीक भी बनेगा। जनऔषधि केंद्र के माध्यम से लोगों को विभिन्न रोगों की दवाओं को किफायती मूल्य पर प्राप्त करने की सुविधा होगी, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। जनऔषधि केंद्र की स्थापना समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने के उद्देश्य को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
