बिलासपुर, अक्टूबर, 14/2024
आरपीएफ ने पकड़ा 2 लाख का गांजा… नशे के खिलाफ जारी है आपरेशन नरकोस….
झारसुगड़ा जिले के बेलपहाड़ स्टेशन से RPF के जवानों ने प्लेटफॉर्म में चेकिंग के दौरान 12 किलो गांजा जप्त किया है। किसकी कीमत 2 लाख 20 हजार आंकी गई है। आबकारी विभाग को करवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ा गया युवक मुंबई का रहने वाला है, जिस पर आबकारी विभाग ने NDPS के तहत कार्रवाई की है।
RPF के द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा जप्त किया गया है। 14 अक्तूबर को रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर के स.उप.निरी. अमरेन्द्र सिंह एवं स्टाफ को मुखबिर जानकारी मिली थी की मुंबई का एक युवक गांजा लेकर बेलपहाड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में मौजूद है, जिसके बाद आरपीएफ जवानों ने घेराबंदी कर राजकुमार भारत राम शर्मा को गिरफ्तार किया तलाशी लेने पर उसके बैग से 12 पैकटों में 12 किलो गॉंजा मिला
जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये बेलपहाड आबकारी विभाग को सुपुर्द करने पर आबकारी विभाग बेलपहाड द्वारा अपराध क्रमांक 0140/24-25 दिनांक 14.10.2024 अंतर्गत धारा 20(बी)एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जॉंच में लिया गया है। जप्त गॉंजे की अनुमानित कीमत 2,20000/-ऑकी गई है।
रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा ट्रेनों में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने एवं संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार आपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है | वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024 में मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश एवं उडीसा राज्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों द्वारा अभी तक कुल 39 मामलों में 327 किलोग्राम अनुमानित कीमत 65 लाख रूप्ये से अधिक के गॉंजे की बरामदगी कर 41 संलिप्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई गई है | यह अभियान लगातार जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
