बिलासपुर, जुलाई , 12/2025
संत महा सम्मेलन का आयोजन… 13 जुलाई को आध्यात्म के द्वारा श्रेष्ठ समाज की स्थापना विषय पर होगी परिचर्चा… अनेक राष्ट्रीय संत इस कार्यक्रम में होंगे शामिल…
आध्यात्म के द्वारा श्रेष्ठ समाज की स्थापना विषय पर विराट संत महा सम्मेलन का आयोजन 13 जुलाई को तोरवा के सिंधु भवन में आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में अनेक राष्ट्रीय संत, प्रजापति ब्रम्हकुमारी और सिंधु सभा के सदस्य शामिल होंगे। प्रोग्राम को लेकर शनिवार 12 जुलाई को प्रेस क्लब में प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज परिवार से जुड़े ब्रह्माकुमार नारायण भाई धार्मिक प्रभाग जोनल कॉर्डिनेटर इंदौर, आचार्य महा मंडलेश्वर कमल किशोर ,विनीता भवनानी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग भारतीय सिंधु सभा और ब्रह्म कुमारी राखी दीदी ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है। प्रतिक्षण परिवर्तन होता ही आ रहा है। प्रकृति और पुरुष का खेल सदा ही चलता रहता है। पुरुष अर्थात आत्माए, प्रकृति अर्थात शरीर, जैसी आत्मा की क्वालिटी होती है वैसे ही प्रकृति अर्थात सृष्टि में परिवर्तन आता है। यह सृष्टि आदि में सतयुग अर्थात स्वर्णिम काल से युक्त थी। उस समय मानव मन श्रेष्ठ सतों सतोप्रधान था। मानव मन की दिन-प्रतिदिन गिरती कला के कारण मन कमजोर, नकारात्मक हो गया जिससे प्रकृति भी तमो प्रधान बन गई। अब वापस इस सृष्टि को सुख, शांति से संपन्न बनाने के लिए ब्रह्माकुमारी के धार्मिक प्रभाग के द्वारा आध्यात्म के द्वारा श्रेष्ठ समाज की स्थापना विषय पर एक महा संत सम्मेलन का आयोजन सिंधु भवन, तोरवा बिलासपुर में दिनांक 13 जुलाई रविवार को संध्या 4:00 बजे रखा गया है। उक्त कार्यक्रम विशेष संतों के सानिध्य में संपन्न होगा क्योंकि संतों का जीवन ही प्रेरणादाई होता है और संत प्रेम करुणा दया और ज्ञान के भंडार कहे जाते हैं, संत हमें मार्गदर्शन देकर जीवन सुखद बनाते है, इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजयोगी ब्रह्मा कुमार रामनाथ भाई मुख्यालय संयोजक माउंट आबू का रहेगा।
संत सम्मेलन में ये होंगे शामिल…
इस कार्यक्रम में वक्ता आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर, अध्यक्ष, दिव्य शक्ति अखाड़ा सहारनपुर, साध्वी प्रज्ञा भारती जबलपुर मध्य प्रदेश धार्मिक प्रभाग के, इंदौर मध्य प्रदेश जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार नारायण भाई, स्वामी परमात्मानंद गिरि पेंड्रा रोड गौरेला, त्यागी प्रेमदास महाराज ब्रह्मा बाबा मंदिर, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी कटनी, ब्रह्मा कुमार गोविंद भाई मीडिया प्रभाग माउंट आबू, उपस्थित रहेंगे। मानसिक शांति व एकाग्रता की अनुभूति कराने के लिए श्रीमद् भागवत गीता की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी भारती बहन का होगा। साथ ही साथ बेलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं बिलासपुर नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती पूजा विधानी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ से पहले सायं 4:00 बजे मुंबई से पधारे कलाकारों द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का सफल संयोजन ब्रह्माकुमारी राखी बहन, सेवा केंद्र संचालिका रामाग्रीन सिटी के द्वारा होगा। इस कार्यक्रम में शहर के अनेक पंडित, पुजारी, कथाकार बड़ी संख्या में भाग लेंगे और इनका सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। यह जानकारी सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी राखी बहन व ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने प्रेस कुब में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए दी
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
