बिलासपुर, जुलाई, 14/2025
बिलासपुर में PWD की परीक्षा में बड़ी धांधली… NSUI ने घेरा कलेक्टर कार्यालय… जमकर की नारे बाजी… छात्रा का हाइटेक नकल का वीडियो हुआ वायरल…
छात्रा का हाइटेक नकल… जप्त हुआ बॉडी कैमरा, वॉकी टॉकी, कैप्सूल साइज जा इयर बर्ड… स्कैन कर भेज रहे थे प्रश्नपत्र… बाहर से आता था जवाब
सब इंजीनियर की परीक्षा में बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र में हाईटेक नकल करते पकड़ी गई छात्रा के मामले में आज एनएसयूआई के छात्रों ने बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर शासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और सब इंजीनियर की परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। NSUI ने PWD की परीक्षा में CBI से जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऐसे घटनाओं से एक परीक्षा पर नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है। ऐसे में संगठित गिरोह पर त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में और गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते है।

देर से हुई FIR…
NSUI के छात्र नेताओं ने कहा है कि दोनों लड़कियों ने यह स्वीकार किया कि इस प्रकार की तकनीकी नकल व्यवस्था राज्यभर के 40 से अधिक परीक्षा केंद्रों में संचालित की जा रही है, जो कि एक संगठित आपराधिक गिरोह की और स्पष्ट संकेत करता है। केंद्राध्यक्ष दवारा पुलिस को सूचित किए जाने के बावजूद घटना के 5 घंटे बीतने के बाद भी कोई FIR दर्ज नहीं की गई थी बाद में NSUI के दबाव में FIR दर्ज किया गया।

CBI जांच की मांग…
NSUI ने इस प्रकरण को केवल स्थानीय स्तर का नहीं है बल्कि व्यापक राज्यव्यापी संगठित नकल गिरोह से जुड़ा है होना बताया है उनका मानना है कि जिसकी जड़ें अनेक जिलो, परीक्षा केंद्रों, लकनीकी ऑपरेटरों और संभवतः व्यापम कर्मचारियों तक फैली हो सकती हैं। अतः भारत सरकार की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
परीक्षा को पूर्ण रूप से निरस्त करने मांग…
दोषियों ने स्वयं स्वीकार किया है कि यह तंत्र राज्य के 40 से अधिक परीक्षा केंद्रों में सक्रिय था, यह स्पष्ट है कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं वैधता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में, दिनांक 13 जुलाई 2025 को आयोजित PWD परीक्षा को पूर्णतः निरस्त किया जाना अति आवश्यक है।
आपको बता दे कि शनिवार को लोक निर्माण विभाग की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा मे बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र पर हाईटेक नकल का मामला सामने आया था जिसमें एक छात्रा अंदर परीक्षा दे रही थी दे रही थी और उसकी बहन बाहर वॉकी टॉकी से उसका जवाब बता रही थी लेकिन एनएसयूआई से जुड़े दो छात्रों की सतर्कता ने इस मुन्ना भाई नहीं मुन्नी बहनो की पोल खोल दी और नकल गैंग का भंडाफोड़ कर दिया यह घटना सरकंडा स्थित शासकीय रामदुलारे बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम केंद्र की है जहां पर सब इंजीनियर के 113 पदों पर भरती के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई थी इस परीक्षाम इस परीक्षा में एक छात्रा अपने अंतर्वस्त्र में हाईटेक कैमरा और कानों में कैप्सूल साइज का इयर बर्ड लगाकर प्रश्नों की लाइव तस्वीर बाहर बैठी अपनी बहन को भेज रही थी और बाहर ऑटो में बाहर बैठी उसकी बहन उन सवालों का जवाब भेज रही थी। उस मामले की भनक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को नहीं लगी। लेकिन सूचना मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
